कोरोना का कहर :- मरने के बाद भी नहीं सुकून, अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लाइनों मैं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 23, 2021

कोरोना का कहर :- मरने के बाद भी नहीं सुकून, अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लाइनों मैं।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना का कहर :- मरने के बाद भी नहीं सुकून, अंतिम संस्कार के  लिए पार्थिव शरीर लाइनों मैं।


कोरोना का कहर :- मरने के बाद भी नहीं सुकून, अंतिम संस्कार के  लिए पार्थिव शरीर लाइनों मैं।
प्रतिकात्मक फोटो

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, भोपाल।
भोपाल। भोपाल में कोरोना महामारी का कहर अस्पतालों में तो दिखाई दे ही रहा है, श्मशानों में इंसानी लाशों की बेकद्री हो रही है। श्मशान में गूंजती परिजनों की चीखें, अपनों को बचा ना पाने की मायूसी, लाशों के साथ होता जानवरों जैसा व्यवहार और अंतिम संस्कार के लिए घंटो का इंतजार यही सिलसिला है भोपाल के श्मशान घाटों का जहां परिजन ही अपनों की चिता जलाने का इंतजाम भी खुद ही करना पड़ रहा है।

करना पड़ता है लंबा इंतजार

भोपाल के भदभदा और सुभाष नगर के श्मशाम घाट पर कोरोना से मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यहां रोजाना 70 से 80 डेडबॉडीज लाईं जाती हैं, जिनका अंतिम संस्कार करते-करते यहां के कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। उनका कहना है कि हम अपनी जान जोखिम में डालकर यह कर रहे हैं, हमारे लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। श्मशान के कर्मचारी हड़ताल पर जाने की बात कहते नजर आए, लाशों का अंतिम संस्कार करके थक चुके श्मशान घाटों के कर्मचारी बेहाल हो चुके हैं। सरकार भले ही श्मशान घाटों पर पूरी व्यवस्था होने के दावे कर रही हो लेकिन यहां आकर दिखाई देता है कि सरकारी दावों का भी यहां दम निकल चुका है, परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मुखाग्नि देने से पहले लकड़ियों का इंतजाम कर चिताएं भी खुद ही लगानी पड़ रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...