रायसेन/उदयपुरा, कीचड़ से बदहाल ग्राम इमझिरी की मुख्य सड़क, संक्रमण का बना रहता है खतरा, सरपंच और सचिव की अनदेखी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 23, 2021

रायसेन/उदयपुरा, कीचड़ से बदहाल ग्राम इमझिरी की मुख्य सड़क, संक्रमण का बना रहता है खतरा, सरपंच और सचिव की अनदेखी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कीचड़ से बदहाल ग्राम इमझिरी की मुख्य सड़क, संक्रमण का बना रहता है खतरा, सरपंच और सचिव की अनदेखी।

रायसेन/उदयपुरा, कीचड़ से बदहाल ग्राम इमझिरी की मुख्य सड़क, संक्रमण का बना रहता है खतरा, सरपंच और सचिव की अनदेखी।
सड़क पर दल-दल जैसे हालात

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। उदयपुरा ग्राम जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलारी के ग्राम इमझिरी में कीचड़ के कारण का गाँव के हाल बदहाल है। ग्राम के प्रारम्भ में ही मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर से शाशकीय विद्यायल तक की सड़क पर वर्षो से कीचड़ है। जंहा ग्राम इमझिरी में सड़क निर्माण में लाखों की लागत से सड़क बनाई गई, लेकिन फिर भी सड़क के ऊपर कीचड़ बनी हुई है। जंहा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार सफाई को लेकर भरसक प्रयास कर रही है, लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की लापरवाही इस कदर है की उस सड़क पर मुरम और बजरी तक डालना मुनासिब नही समझते। वंही इस समय हर शहर और ग्राम को सेनीटाइज़ किया जा रहा है जिससे संक्रमण न बड़े लेकिन ग्राम में कीचड़ के कारण संक्रमण बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार उच्च स्तर पर शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

नालियों का निर्माण अधूरा, सड़को पर दल-दल जैसे हालात

जनपत पंचायत उदयपुरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिलारी के ग्राम इमझिरी मे जिम्मेदारों द्वारा सड़क तो बनवाई लेकिन नालिया बनाना भूल गए। अब सड़को पर पानी फेल कर बेह रहा है, ग्रामीणों द्वारा कई बार गाँव सरपंच और सचिव से शिकायत की है पर किसी भी जिम्मेदार के कान मे चू तक नहीं पड़ती। नाली का सही निर्माण ना होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी से बदबू आने के कारण लोगों को संक्रमित बिमारियो का भय सता रहा है, इससे लोगों मे रोष घहराता जा रहा है। इस सड़क के निर्माण के साथ ही अगर नालियों का निर्माण अच्छी गुड़वक्ता से किया जाता तो आज ग्रामीणों को ये परेशानी नहीं होती।

गाँव मे कही-कही तो है ही नहीं नालिया

ग्राम इमझिरी मे घरों से निकलने वाला पानी सड़को पर ही जमा होता है, यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कही से नालिया बनी है तो कही से नालिया दिखती ही नहीं है, गाँव मे प्रवेश करने के मुख्य मार्ग पर जल भराव के कारण सड़क पर कई जगह गड्डे हो गये है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, गाँव मे पैदल तो दूर दो पहिया वाहन से चलना भी मुश्किल हो गया है। रात के अंधेरे मे लोग पानी से भरे गड्डे मे गिरकर आये दिन चोटिल हो जाते है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...