Post Top Ad
Friday, April 23, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
BREAKING NEWS :- सवारियों से भरी पिकअप गंगा मैं समाई, 9 की मौत, 3 बचे, यहां क्लिक कर जाने पूरी खबर।
BREAKING NEWS :- सवारियों से भरी पिकअप गंगा मैं समाई, 9 की मौत, 3 बचे, यहां क्लिक कर जाने पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
पटना/दानापुर। बिहार में शुक्रवार सुबह दानापुर के पीपापुल में पिकअप वैन गंगा नदी में गिर गई, इसमें 18 लोग सवार थे। 9 शव बरामद कर लिए गए हैं, इनमें तीन बच्चे शामिल हैं, 2 लोग तैरकर बाहर आ गए बाकी 7 की तलाश जारी है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं जो दियारा के अखिलपुर में तिलक करके दानापुर लौट रहे थे, शादी 26 अप्रैल को होनी थी। यह हादसा दानापुर के समीप बने पीपा पुल पर हुआ। हादसे के काफी देर के बाद एसडीआरएफ की टीम बचाव के लिए पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गाड़ी को ढूंढ निकाला। अब गाड़ी को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है। कुछ शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया है। क्षेत्रीय सांसद रामकृपाल यादव और दानापुर के विधायक रीतलाल यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बच्चे और महिलाएं सहित करीब 10 लोग सवार थे। दो लोग गाड़ी की छत पर भी बैठे थे, जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अकीलपुर के रहने वाले विक्रम सिंह के भतीजे राजेश का तिलक था। गंगा में डूबने वाली गाड़ी पर सवार इसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की खबर के बाद शादी वाले घर के लोग सन्न हैं तो पीड़ितों के घर हाहाकार मच गया है।
गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्त शुक्रवार की सुबह हुआ। गाड़ी को गंगा में समाते देखकर पुल से गुजर रही दूसरी गाड़ियों पर सवार लोग भौंचक रह गए। तत्काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।
प्रशासन की टीम गंगा में गिरी गाड़ी और उसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी में सवार लोगों के बचे होने की उम्मीद काफी कम है। हालांकि प्रशासन पूरी एहतियात के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा है।
बताया जा रहा है कि पुल से गुजरती पिकअप वैन अचानक गंगा में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। हादसे की भयावहता के मुताबिक तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किए जाने से लोगों में गुस्सा है। दानापुर के पीपा पुल घाट पर लोगों की भीड़ लग गई है। हर ओर चीख-पुकार मची है। वैन में सवार लोगों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामाकांत राय (75), अरविंद कुमार (50), गीता देवी (60), सरोज देवी (65), आशीष कुमार (8), अनुराधा देवी (75) के रूप में हुई है। मृतकों में अनुराधा देवी का एक पोता और एक पोती भी शामिल हैं।
शुरू में गोताखोरों ने एक महिला की लाश निकाली और उधर परिवार के 2 लोग जिंदा तैरकर बाहर निकले थे। एक ही लाश मिलने और बाकी लोगों के गायब रहने की खबर मिलने के कारण जिंदा बचे दोनों लोग जिद पर अड़ गए कि जबतक गाड़ी नहीं मिलती, पोस्टमार्टम के लिए लाश उठने नहीं देंगे। मौजूद भीड़ ने भी उनका साथ दिया। इसके बाद प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से 1 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। घटनास्थल से कुछ दूर पर सवारी जीप गंगा में 25 फीट की गहराई पर मिली। इसके बाद पीपापुल पर आई JCB ने गंगा से जीप को खींचकर निकाला तो 8 लाशें अंदर ही नजर आईं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी रूप से लोहे के पीपा से तैयार होने वाले पुल से कोई भी गाड़ी गुजरती है तो इसमें कंपन होता है। शुक्रवार को जब पीपा पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई यह सवारी जीप पुल में गिरी तो तेजी से पुल हिला। यह देखकर पीछे की गाड़ियां तेजी से घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन तबतक जीप गंगा में समा गई। लोगों का शोर सुन दोनों तरफ से करीब 2 हजार से ज्यादा लोग पुल पर पहुंच गए, जबकि करीब 10 हजार से ज्यादा लोग गंगा किनारे जुट गए।
बुधवार को चंद्रदेव सिंह के यहां अकिलपुर दियारा में तिलक समारोह था। इसी परिवार का घर दानापुर नासरीगंज में भी है। शादी का कार्यक्रम नासरीगंज से होना तय था। शादी 26 अप्रैल को होनी थी। इसी को लेकर सामान के साथ एक दर्जन से ऊपर घर के सगे-संबंधी दानापुर पीपापुल के रास्ते नासरीगंज आ रहे थे। इसी बीच गाड़ी पीपा पुल से अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन गाड़ी निकालने में नाकामयाब रहे। मरने वालों में रामाकांत सिंह (66 वर्ष), अरविंद सिंह (50 वर्ष), गीता देवी (55 वर्ष), अनुरागी देवी (65 वर्ष), गायत्री देवी (50 वर्ष), सरोज देवी (50 वर्ष), आशीष कुमार (10 वर्ष), मधु कुमारी (14 वर्ष) और शिव कुमार (12 वर्ष) शामिल हैं।
आगे खबर पर है हमारी नजर, बने रहें हमारे साथ, घातक रिपोर्टर
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com









No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद