Post Top Ad
Wednesday, April 28, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
सागर
वर्दी के स्टार अच्छे है ? रोड पर थूकना पड़ा भारी, पुलिस अफसर ने कराया हाथ से साफ, सड़क पर निकले व्यक्ति को थाना प्रभारी ने मारी लात।
वर्दी के स्टार अच्छे है ? रोड पर थूकना पड़ा भारी, पुलिस अफसर ने कराया हाथ से साफ, सड़क पर निकले व्यक्ति को थाना प्रभारी ने मारी लात।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होने से परेशान प्रशासन व पुलिस अब आवश्यक कार्य के चलते घर से निकले लोगों के साथ मारपीट करने लगी है। मंगलवार की सुबह शहर के पुराना पन्ना नाका पर कलेक्टर और एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने कई बीमार लोगों के परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान सबसे दुखद बात यह रही कि इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने रोड से निकलने वालों पर पहले डंडे बरसाए इसके बाद बात की। उचित कारण बताने के बाद इन लोगों को पिटने के बाद अधिकारियों की डांट सुननी पड़ी। जिला अस्पताल में पदस्थ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा श्रीवास्तव और उनके एडवोकेट पति पिछले कुछ दिन से पॉजिटिव हैं और होम आइसोलेट हैं। मंगलवार की सुबह संतोष अग्रवाल इन संक्रमित दंपती को अपने घर से सटई रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू खाना देने के लिए जा रहे थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने पुराना पन्ना नाका पर रोका और उसको डंडों से पीट दिया। वे इस दौरान अपनी बात बताते रहे, पर बात नहीं सुई। जागेश्वर पटेल 46 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी का इलाज कराने बाइक से छतरपुर पहुंचा, तभी पुराना पन्ना नाका पर डंडों से पिटाई कर दी।
छतरपुर शहर में हनुमान टोरिया के पीछे के राजेंद्र साहू का छोटा भाई प्रदीप साहू शरीर में ऑक्सीजन की कमी के चलते पिछले दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती है। मेल सर्जिकल वार्ड में ऑक्सीजन उपलब्ध न होने पर राजेंद्र मंगलवार की सुबह अपने वाहन से पन्ना रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर सिलेंडर लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान पुराना पन्ना पर मौजूद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और छतरपुर के प्रभारी एसडीएम डीपी द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। राजेंद्र जैसे ही वहां से निकला पुलिस ने उसे वाहन को साइड में लगवाते हुए लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट से राजेंद्र को हाथ, पैर सहित पूरी पीठ में चोटें आई हैं।
बीते रोज बड़ामलहरा में एक युवक ने सड़क पर थूक दिया। इसी बीच प्रशासन और पुलिस ने उस युवक को पहले तो बेइज्जत किया, इसके बाद गाली गलौज करते हुए तपती सड़क को हाथ से साफ कराया। युवक ने दोबारा ऐसा न करने की बात कही। नगर परिषद घुवारा के एक युवक का पंप खराब हो गया, जिससे जल सप्लाई ठप्प हो गई। सीएमओ के आदेश पर एक टैक्सी चालक छतरपुर से पंप और जलप्रदाय की अन्य सामग्री लेकर सोमवार को घुवारा जा रहा रहा था। बड़ामलहरा में पुलिस ने उसे रोका, टैक्सी चालक ने उन्हें कागजाद दिखाते हुए बताया कि नगर परिषद घुवारा की आवश्यक जलप्रदाय सामग्री लेकर जा रहा हूूं।
बिजावर एसडीएम राहुल सिलाड़िया मंगलवार की दोपहर स्थानीय पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित चौराहा पर अनावश्यक कार्य के घूम रहे लोगों को रोकने के लिए चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंधियारा गांव का राजेश आदिवासी अपने भाई जमना को दिखाने के लिए अस्पताल जा रहा था। चौराहे पर एसडीएम व थाना प्रभारी ने दोनों को रोकते हुए लाठियों से मारपीट कर दी, वहीं थाना प्रभारी ने युवक को लातें मारी।
एसपी और छतरपुर के तीनों थाना प्रभारियों के अनुसार शहर में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के परिजन बिना अनावश्यक कार्य के शहर में घूम रहे हैं। इस कारण जिले में कोरोना संक्रमण की चेन रुक नहीं रहीं है। साथ ही शहर में 144 धारा लागू होने के बाद भी पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए दंडप्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत लोगों को कंटेनमेंट एरिया से अनावश्यक बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं, इसलिए प्रशासन को लोगों के साथ सख्ती से पेश आना पड़ रहा है।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# सागर
Share This
About Ghatak reporter
सागर
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
सागर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद