खुशियां मातम मैं बदली, दूल्हे की कार बिजली के खंभे से टकराई, दूल्हे की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

खुशियां मातम मैं बदली, दूल्हे की कार बिजली के खंभे से टकराई, दूल्हे की मौत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

खुशियां मातम मैं बदली, दूल्हे की कार बिजली के खंभे से टकराई, दूल्हे की मौत।


खुशियां मातम मैं बदली, दूल्हे की कार बिजली के खंभे से टकराई, दूल्हे की मौत।

शहर के कृष्णा कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर एक घर में वधू आगमन की तैयारियां चल रही थीं, तभी दुल्हन की जगह दूल्हा का शव देख खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। दूल्हे की मंगलवार की दोपहर अटेर पोरसा हाईवे पर किन्नोठा गांव के पास हुए सड़क हादसे में जान चली गई। शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी सोनू (22) पुत्र रामबाबू वाल्मीकि की पोरसा किन्नोठा निवासी ज्योति के साथ शादी तय हुई थी। सोमवार को सोनू परिवार के साथ बारात लेकर गया था। रात के समय शादी की सारी रस्में पूरी होने बाद मंगलवार की दोपहर विदा की तैयारी थी। विदाई से पहले सुबह करीब 11.30 बजे सोनू अपनी बुआ के बेटे अरुण (20), अर्जुन (22) निवासी नदीगांव, मनीष (18), अभिषेक (5) निवासी मुरलीपुरा, जीजा राज (26) निवासी इटावा के साथ कार सजवाने के लिए पोरसा जा रहा था।

खुशियां मातम मैं बदली, दूल्हे की कार बिजली के खंभे से टकराई, दूल्हे की मौत।

गाड़ी ड्रायवर वीरेंद्र निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चला रहा था। यह लोग गांव से निकलकर हाईवे पर आए ही थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही कार को ओवरटेक करने से सोनू की गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बीच से दो हिस्सों में फट गई, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। सोनू भी गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...