Post Top Ad
Wednesday, April 28, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
हरियाणा
मिलने के लिए बुलाई नर्स ने नही किया मनचाहा कार्य, तो की गला घोंटकर हत्या, युवक हुआ फरार, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरी खबर।
मिलने के लिए बुलाई नर्स ने नही किया मनचाहा कार्य, तो की गला घोंटकर हत्या, युवक हुआ फरार, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक होटल में पड़ोस के जिले की नर्स का कत्ल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। कत्ल की वजह शादी को लेकर दोनों के बीच मतभेद को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शादी के लिए दबाव बना रहे युवक ने उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया और फिर कमरे में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खाना लेने के बहाने फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पलवल के गांव पेहरू की 24 वर्षीय कविता मोहना रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में नर्स के तौर पर काम करती थी। सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे छुट्टी होने के बाद पलवल के गांव नगलिया निवासी पवन उसे फोन करके सेक्टर-7 के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। शाम करीब साढ़े 5 बजे पवन खाना लाने के बहाने होटल से चला गया और शाम साढ़े 7 बजे तक वापस नहीं आया तो होटल प्रबंधन ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, अंदर युवती मृत पड़ी थी। होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-7 चौकी प्रभारी बिजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पाया कि युवती के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी। पुलिस ने युवती के पिता नयनपाल के बयान पर आरोपी युवक पवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नयनपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके छह बच्चों में से कविता दूसरे नम्बर की लड़की थी। वह करीब एक साल से कल्याणी अस्पताल मोहना रोड बल्लबगढ में नौकरी कर रही थी। गांव नगलिया निवासी पवन पुत्र चंदन उस पर शादी करने का दबाव डालता आ रहा था। पवन को पंचायती तौर पर समझाया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि लडकी कविता की हत्या कर दी गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद