गाड़ी के कांच फूटने से दो पक्षो में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल-पांच की हालत गंभीर, भारी पुलिस बल को किया तैनात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 10, 2021

गाड़ी के कांच फूटने से दो पक्षो में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल-पांच की हालत गंभीर, भारी पुलिस बल को किया तैनात।

यह भी पढ़े :-

आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor
GHATAK REPORTER BHOPAL

गाड़ी के कांच फूटने से दो पक्षो में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल-पांच की हालत गंभीर, भारी पुलिस बल को किया तैनात।

रायसेन/गैरतगंज, गाड़ी के कांच फूटने से दो पक्षो में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल-पांच की हालत गंभीर, भारी पुलिस बल को किया तैनात।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
गैरतगंज। टेकापार कॉलोनी इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच चार पहिया वाहन के कांच फूटने की बात पर बड़ा विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद से नगर में तनाव है। नगर में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। दरअसल, टेकापार काॅलोनी इलाके में रात 9 बजे एक पक्ष के चार पहिया वाहन के कांच फूटे मिलने पर दूसरे पक्ष से कहासुनी हुई। बाद में दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए। इसमें संजय जैन, संजय जैन, पंकज जैन, बंटी जैन, अमित जैन, सेवी जैन, पप्पी जैन, शकीला बी, शादाब कुरैशी व रिजवान पठान घायल हो गए। दोनों ही पक्षों के 5 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बाहर से भी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। पुलिस बल ने भीड़ इकट्ठा कर रहे लोगों को भी खदेड़ दिया। एसडीओपी सुनील वरकड़े व टीआई डीडी आजाद ने लोगों को समझाने का प्रयास भी किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...