ऑनलाइन गेम के चक्कर में 20 साल की युवती ने की आत्महत्या, कंपनी वालों के वॉट्सऐप कॉल आने से रहती थी तनाव में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 6, 2021

ऑनलाइन गेम के चक्कर में 20 साल की युवती ने की आत्महत्या, कंपनी वालों के वॉट्सऐप कॉल आने से रहती थी तनाव में।

इंदौर में कंप्यूटर कोर्स करने आई हरदा की एक युवती ने सुसाइड कर लिया। उसके भाई के मुताबिक, वह ऑनलाइन गेम खेलती थी। उसे कंपनी वालों के फोन आते थे, इसको लेकर वह तनाव में रहती थी। आत्महत्या से पहले उसने अपने भाई और मां को सामान लेने के लिए मार्केट भेज दिया था। दोनों जब लौटे तो वह फंदे पर लटकी हुई मिली। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान युवती पर कर्ज हो गया था या फिर किसी ओर बात को लेकर वह डिप्रेशन में थी, इस बात की जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ऑनलाइन गेम के चक्कर में 20 साल की युवती ने की आत्महत्या, कंपनी वालों के वॉट्सऐप कॉल आने से रहती थी तनाव में।

हीरानगर पुलिस के मुताबिक, न्यू गौरी नगर में रहने वाली राधा (20) उर्फ रक्षा पुत्री सुभाष धनवारे ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से कुछ देर पहले घर पहुंचे मां और भाई को राधा ने किराने का सामान लेने के लिए मार्केट भेज दिया। करीब आधे घंटे बाद जब दोनों लोटे तो कमरे में राधा फंदे पर झूल रही थी। परिजन और आसपास के लोग उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राधा यहां भाई संजय और मां नर्मदाबाई के पास नौसार गांव जिला हरदा से आई थी। वह टैली अकाउंटिंग का कोर्स कर रही थी। राधा गांव में ही फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। भाई संजय ने कहा कि वह रात में ऑनलाइन गेम खेला करती थी। उसे रात में फोन आते थे। एक-दो दिन से वह तनाव में थी। उसके मोबाइल पर कंपनियों के वॉट्सऐप कॉल भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल को जब्त किया है।

ऑनलाइन गेम के चक्कर में 20 साल की युवती ने की आत्महत्या, कंपनी वालों के वॉट्सऐप कॉल आने से रहती थी तनाव में।

राधा के पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं। वही भाई इंदौर में एल्युमीनियम का काम करता है। राधा की मां भी मजदूरी से जुड़ी है। इस संबंध में जांच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आगे जो कुछ भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...