Post Top Ad
Monday, September 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, बाबा उमाकांत जी महाराज के आदेश अनुसार गांव-गांव और शहर शहर किया जाएगा रक्षा सूत्र एवं प्रसाद वितरण।
रायसेन/देवरी, बाबा उमाकांत जी महाराज के आदेश अनुसार गांव-गांव और शहर शहर किया जाएगा रक्षा सूत्र एवं प्रसाद वितरण।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रविवार को बाबा जयगुरुदेव आश्रम देवरी जिला रायसेन में त्रयोदशी के भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बाबा जयगुरुदेव के शिष्य उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि हर माह की त्रयोदशी पर बाबा जय गुरुदेव के भक्त पूज्य बाबा जयगुरुदेव की पुण्यतिथि मनाते हैं। इसी अवसर पर सत्संग देते हुए नारायण नामदेव ने बताया की पूज्य बाबा उमाकांत जी महाराज वक्त के संत सद्गुरु ने जीवो की रक्षा के लिए गुरु पूजन का प्रसाद एवं रक्षा सूत्र पहुंचाएं हैं। यह प्रसाद एवं रक्षा सूत्र उनके प्रेमी गांव-गांव जाकर हर घर में वितरित करेंगे, जो भी विश्वास पूर्वक प्रेम से लेगा। उससे आगे आने वाले खराब समय में रक्षा होगी। आगे उन्होंने कहा कि महात्माओं का संकल्प बहुत बड़ा होता है, वह हर कीमत पर जीवो की रक्षा करना चाहते हैं। उसी को दृष्टिगत रखते हुए वक्त के संत सद्गुरु ने यह आदेश दिया है। उन्होंने कहां की जय गुरुदेव नाम इस समय पावर में है, इससे जीवो की रक्षा होगी। यदि कोई इसे आजमाना चाहे तो वह एक घंटा सुबह, एक घंटा शाम जय गुरुदेव नाम की धुन करें, उसकी समस्त प्रकार की समस्याओं मैं आश्चर्यजनक लाभ होगा।
आगे बताया कि पूज्य महाराज जी ने पहले भी दीवारों पर लिखाई करा कर एवं माइक के माध्यम से रैली निकालकर बुरे समय के लिए आगाह किया था। सभी लोगों को चेताया था की जीव हत्या करना बंद करें एवं शाकाहारी हो जाए। हम सभी ने देखा की उसके बाद कोरोना महामारी ने पूरे संसार में तांडव मचा दिया। आज भी वह हम सभी को आगाह एवं चेता रहे हैं कि आगे समय बहुत खराब आने वाला है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इतना बुरा वक्त देखने को मिलेगा कि व्यक्ति रात में सो जाएगा दिन में नजारा बदला मिलेगा इसीलिए जो पूज्य महाराज जी का प्रसाद वितरण एवं रक्षा सूत्र वितरण का अभियान चलाया जा रहा है वह उसी बुरे वक्त मैं रक्षा के लिए यह दोनों प्रसाद एवं रक्षा सूत्र काम आएंगे। बाबा जयगुरुदेव के शिष्य इन दोनों प्रसाद एवं रक्षा सूत्र को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचेंगे जो भी प्रेमी विश्वास पूर्वक इनको लेगा उसकी बुरे समय में रक्षा अवश्य होगी। इस अवसर पर जय गुरुदेव आश्रम देवरी में जिला व्यवस्थापक रमेश नोनिया, मनोज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनी, घनश्याम चौरसिया एवं लखन कहार तथा क्षेत्र के सत्संगी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद