पत्नी के साथ पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 महीने तक करता रहा शोषण, पति रिश्तेदार की मदद के लिए था अस्पताल में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 13, 2021

पत्नी के साथ पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 महीने तक करता रहा शोषण, पति रिश्तेदार की मदद के लिए था अस्पताल में।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

पत्नी के साथ पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 महीने तक करता रहा शोषण, पति रिश्तेदार की मदद के लिए था अस्पताल में।

पत्नी के साथ पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 महीने तक करता रहा शोषण, पति रिश्तेदार की मदद के लिए था अस्पताल में।
प्रतिकात्मक फोटो

ग्वालियर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। जहां पति के दोस्त ने डरा-धमका कर वारदात को अंजाम दिया है। महिला को उस समय आरोपी ने शिकार बनाया, जब पति अपने रिश्तेदार के अस्पताल में भर्ती होने पर वहां उनके साथ था। इसके बाद पति की हत्या की धमकी देकर रेप करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। घटना जनकगंज इलाके की है।

जनकगंज निवासी 22 साल की महिला थाने पहुंची और बताया कि उसका पति टैक्सी चालक है। पति की दोस्ती भंडारी बाल्मीकि नामक युवक से थी। 6 महीने पहले उनके रिश्तेदार बीमार होने से अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसके पति पर थी। पति अस्पताल में थे। तभी उनका दोस्त भंडारी पति से मिलने के बहाने घर आया। महिला को अकेला देखकर भंडारी अंदर आ गया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति की हत्या कर देगा। पहले से आने जाने के चलते महिला भी उसे जानती थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा था। जब उसका पति घर पर नहीं होता तो आरेापी उसके घर पर आकर गलत काम करता था। कुछ कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। अब महिला से सहन नहीं हो रहा था तो उसने पुलिस में जाने का फैसला किया। आरोपी पड़ोसी है और टैक्सी चलाता है। इस मामले में जनकगंज थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...