रायसेन/देवरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मोत्सव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 17, 2021

रायसेन/देवरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मोत्सव।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मोत्सव।

रायसेन/देवरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मोत्सव।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर देवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से नगर देवरी ग्राम पंचायत भवन में मनाया जिसमें नगर एवं क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर एवं पटाखे फोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें 1 हफ्ते तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर 71 पौधे लगाए गए हैं एवं गैस वितरण कार्यक्रम, सफाई अभियान एवं अन्य कार्यक्रम प्रतिदिन किए जाएंगे। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्भुत व्यक्तित्व के धनी हैं। हम सभी कार्यकर्ता बड़े भाग्यशाली हैं कि जो नरेंद्र मोदी के रूप में प्रधानमंत्री मिले जिन्होंने 370 धारा, राम मंदिर जैसे फैसले को एक पल में ही सुलझा दिया। कार्यक्रम में सभी क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता वकील राधेलाल रघुवंशी, जगदीश चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, देवरी उपसरपंच मनोज सोनी, भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जनपद सदस्य सुनील लोधी, गुड्डू भैया लोधी, जनपद सदस्य ममता सूर्य प्रताप सिंह राजपूत, रविंद्र रघुवंशी, जनपद सदस्य राजदीप राय, भाजपा मीडिया प्रभारी ऋषभ जैन, पंकज चौरसिया, महामंत्री कैलाश मेहरा, गोविंद वर्मा, अनुज तिवारी, किशन लोधी, सतीष लोधी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...