रायसेन/देवरी, गणेश उत्सव में नवयुवकों के द्वारा किया जा रहा रामलीला का मंचन, संस्कृति बचाने का लोगों को दे रहे संदेश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 13, 2021

रायसेन/देवरी, गणेश उत्सव में नवयुवकों के द्वारा किया जा रहा रामलीला का मंचन, संस्कृति बचाने का लोगों को दे रहे संदेश।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

गणेश उत्सव में नवयुवकों के द्वारा किया जा रहा रामलीला का मंचन, संस्कृति बचाने का लोगों को दे रहे संदेश।

रायसेन/देवरी, गणेश उत्सव में नवयुवकों के द्वारा किया जा रहा रामलीला का मंचन, संस्कृति बचाने का लोगों को दे रहे संदेश।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। गणेश उत्सव में ग्राम रामपुरा में नवयुवकों के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी नवयुवक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं एवं अपनी संस्कृति बचाने का आज की युवा पीढ़ी को संदेश दे रहे हैं। रामलीला का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसमें मर्यादा परसोत्तम श्री राम का चरित्र लोगों को दिखाया जाता है। रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम ने कितने कष्ट एवं दुख में भी अपने संस्कारों को नहीं छोड़ा एवं अपने माता-पिता के वचनों को पूरा करने के लिए 14 वर्ष वनवास में रहे एवं अपने गुरु की आज्ञा एवं बड़ों की आज्ञा को सर्वोपरि रखा। यही संदेश रामलीला के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को दिया जा रहा है। रामलीला में नारद मोह, रावण जन्म, राम जन्म, ताड़का वध, मारीच, सुबाहु वध, रावण, बाणासुर संवाद, लक्ष्मण जनक संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद आदि लीलाएं रामलीला के माध्यम से लोगों को दिखाई जायेंगी। रामलीला का आयोजन 5 दिनों तक किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...