भोपाल, हाईवे पर खतरनाक दुर्घटना :- लग्जरी कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर गिरे, दोनों गंभीर; कार चालक कार लॉक करके मौके से भागा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 18, 2021

भोपाल, हाईवे पर खतरनाक दुर्घटना :- लग्जरी कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर गिरे, दोनों गंभीर; कार चालक कार लॉक करके मौके से भागा।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL 

हाईवे पर खतरनाक दुर्घटना :- लग्जरी कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर गिरे, दोनों गंभीर; कार चालक कार लॉक करके मौके से भागा।

भोपाल, हाईवे पर खतरनाक दुर्घटना :- लग्जरी कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर गिरे, दोनों गंभीर; कार चालक कार लॉक करके मौके से भागा।

भोपाल के मिसरोद इलाके में होशंगाबाद रोड हाईवे पर एक लग्जरी कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दो युवक रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ फिंका गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। आरोपी ने भागने से पहले कार लॉक कर दी। मिसरोद पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे की है। एक्सीटेंट होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवकों को गंभीर हालत में जेपी अस्पताल भेजा गया, हालत गंभीर होने के कारण दोनों को वहां से हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस को मौके कार मिली है, लेकिन कार लॉक थी।

घायलों की पहचान 11 मील निवासी 25 साल के दाउद अंसारी और 22 साल के मनीष विश्वकर्मा के रूप में हुई। अभी दोनों के परिजनों की जानकारी पुलिस को नहीं लग पाई है। बताया जाता है कि दोनों स्कूटी से मिसरोद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों रेलिंग तोड़ते हुए दूसरे तरफ फिका गए। रेलिंग में भिड़ने के कारण उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस के अनुसार घायलों को जेपी अस्पताल भेजा था। उसके बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। अभी प्राथमिक सूचना के आधार पर घायलों के सिर्फ नाम का ही पता चल सका है। परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपी मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया है। मौके से जब्त कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...