घरेलू विवाद में पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति को बनाया बंधक, मायके पक्ष के लोगों ने की मारपीट, बेटी और पत्नी को ले गए साथ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 24, 2021

घरेलू विवाद में पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति को बनाया बंधक, मायके पक्ष के लोगों ने की मारपीट, बेटी और पत्नी को ले गए साथ।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

घरेलू विवाद में पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति को बनाया बंधक, मायके पक्ष के लोगों ने की मारपीट, बेटी और पत्नी को ले गए साथ।

घरेलू विवाद में पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति को बनाया बंधक, मायके पक्ष के लोगों ने की मारपीट, बेटी और पत्नी को ले गए साथ।

भोपाल। कमला नगर इलाके में रहने वाले वकील पर मुरैना से आए उनके ससुराल के लोगों ने उन्हीं के घर पर बंधक बना लिया। इसके बाद वकील पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं वकील की वृद्ध मां को भी कमरे में बंद कर दिया। बताया गया कि घरेलू विवाद में वकील की पत्नी ने ही मायके पक्ष के लोगों को फोन कर बुलाया था। वकील का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग पत्नी के साथ दोनों बेटियों को भी साथ ले गए हैं। विवाद संपत्ति को लेकर सामने आया है। कमला नगर पुलिस ने वकील की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों पर घर में घुसकर बलवा करने, बंधक बनाकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि एलआईजी 8 नेहरू नगर निवासी बृजेंद्र सिंह गुर्जर (46) वकील हैं। बृजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी और उनके बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा है। पत्नी चाहती है कि संपत्ति उसके नाम करा दी जाए। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह घर पर अपने परिवार के साथ थे। इसी बीच मुरैना से उसके ससुराल के 25 लोग तीन गाड़ियों में आए। इनमें महिलाएं भी थीं। वकील ने आरोप लगाया कि आते ही चाचा ससुर भगवान सिंह, घनश्याम व साले मोनू, अनूप समेत अन्य ने विवाद शुरू कर दिया। इसका जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई वकील की मां रामबेटी को भी आरोपियों ने कमरे में बंद कर दिया। वकील ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग संपत्ति में हस्ताक्षेप करते हैं, उन्हें लालच है। इसी वजह से वे मेरी दोनों बेटियों, पत्नी को जबरन अपने साथ लेकर चले गए। वकील ने बताया कि दोनों बेटियां कालेज में पढ़ती हैं। उनके पिता मोहन सिंह गुर्जर भोपाल में एएसआई के पद से रिटायर्ड थे। हालही में उनकी मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए मुरैना जाने की तैयारी में है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...