राजगढ़, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने जिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूताओं से वीडियो कालिंग के माध्यम से की बात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 13, 2021

राजगढ़, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने जिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूताओं से वीडियो कालिंग के माध्यम से की बात।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने जिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूताओं से वीडियो कालिंग के माध्यम से की बात।

राजगढ़, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने जिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूताओं से वीडियो कालिंग के माध्यम से की बात।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी ने राजगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूताओं से वीडियो कालिंग के माध्यम से बात की। उन्होंने प्रसूति वार्ड में आपरेशन द्वारा प्रसव हुए प्रसूता रूद्र श्रोता सोनी पति सुनील सोनी निवासी ब्यावरा से मंत्री द्वारा पूछा कि बिस्तर पर रोज चादर बदले जाते है या नही। प्रसूताओं द्वारा बताया गया कि दिन में तीन बार सफाई कि जाती है और रोज चादर भी बदली जाती है। उन्होंने भोजन, लड्डू नास्ता एवं अस्पताल व्यवस्था प्रदत्त सुविधाओं के बारे में भी प्रसूताओं से जानकारी ली। साथ उन्होंने प्रसूता से जननी सुरक्षा संबल कार्ड आदि योजनओं की जानकारी भी ली। इसी प्रकार उन्होंने सलमाबेगम पति फरहान अली निवासी ब्यावरा, जया पति शिवम निवासी राजगढ़ से भी अस्पताल व्यवस्था, भोजन-पानी, ड्यूटी स्टॉफ का व्यवहार समय-समय पर डॉ. द्वारा देखना, जननी सुरक्षा, संबल कार्ड आदि के बारे में जानकारी ली। सभी प्रसूता को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. परिहार , डी.पी.एम. शैलेन्द्र सौलंकी, महिला चिकित्सक डॉ. कर्मण्डता, फिरोज खॉन आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...