Post Top Ad
Sunday, September 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, शिक्षक दिवस पर नगर परिषद द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान।
राजगढ़/तलेन, शिक्षक दिवस पर नगर परिषद द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर परिषद सभा ग्रह में एक शिक्षक दिवस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्व पल्ली राधा कृष्ण के समक्ष पूजा अर्चना कर किया गया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक रणजीत सिंह सेंगर, एन के शर्मा, जगदीश यादव, शासकीय स्कूल प्रचार्य अशोक पाटीदार, विधायक प्रतिनधि पीरू लाल भत्कारिया, लक्ष्मी नारायण यादव एवं नारायण सिंह यादव ने की। वही अतिथियो का स्वागत सम्मान मुख्य नगर परिषद अधिकारी भगवान सिंह भिलाला द्वारा श्रीफल व अंग वस्त्र भेट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरन सभी शिक्षकों का सम्मान फूल माला व श्रीफल के साथ किया गया। इस मौके पर संजय भट्टर, भारत सिंह यादव, मेजर बना, मान सिंह यादव, अशोक सोनी, आजाद वंसकर, पूर्व पार्षद, अवध नारायण उपाध्यय, श्याम वातरे सहित नगर परिषद स्टाफ मौजूद थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद