Post Top Ad
Sunday, September 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़कों पर उभरे जख्म भरने की जा रही कोशिश।
रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़कों पर उभरे जख्म भरने की जा रही कोशिश।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 की दशा और दुर्दशा के बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। यहा के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों की मेहरबानी के चलते शहर के बीचो-बीच से निकले एनएच 12 पर उभरे जख्मों को भरने के भरसक प्रयास कई बार किए गए लेकिन परिणाम हमेशा जीरो ही बना रहे। संघर्ष समिति के द्वारा भी सड़क सुधार के नाम पर एसडीएम को दिए गए ज्ञापन का भी कोई परिणाम यहां पर नहीं निकल सका और सड़क पर उतरे दो से 3 फीट गहरे गड्ढों में वर्तमान में बारिश का पानी भरा हुआ है। जानलेवा गड्ढों से सर्वाधिक परेशानी का सामना वाहनों को तो हो ही रहा है वही पैदल चलने वाले राहगीरों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन एक करिश्मा अब देखने को उस समय मिला जब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के सोमवार को बरेली आगमन को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग 12 की खाक छान रहे हैं।
प्रदेश के मुखिया का आगमन सोमवार को एक निजी कार्यक्रम मै होना है। उनके आगमन को लेकर बीते दिनों से हेलीपैड के आसपास तार फेंसिंग कर दी गई है साथ ही युद्ध स्तर पर साफ सफाई की जा रही है। आसपास जमीन दुकानों को हटवा दिया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 12 इस सड़क से प्रदेश के मुखिया का वाहन निकलेगा उस सड़क पर उभरे गड्ढों को चूरे और पत्थरों के माध्यम से भरवाया जा रहा है। मुखिया के आगमन को लेकर नगर परिषद भी हाई अलर्ट दिखाई दे रही है। वर्तमान में नगर परिषद प्रभारी सीएमओ बीएस मालवीय शहर की सड़कों की साफ-सफाई के अलावा हेलीपैड के आसपास युद्ध स्तर पर साफ-सफाई करवाते हुए देखे जा रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद