जर्जर मकान तोड़ने गए नगर निगम अफसर को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाने सड़क पर दौड़े नगर निगम अफसर; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 24, 2021

जर्जर मकान तोड़ने गए नगर निगम अफसर को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाने सड़क पर दौड़े नगर निगम अफसर; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

जर्जर मकान तोड़ने गए नगर निगम अफसर को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाने सड़क पर दौड़े नगर निगम अफसर; देखे विडियो।

जर्जर मकान तोड़ने गए नगर निगम अफसर को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाने सड़क पर दौड़े नगर निगम अफसर; देखे विडियो।

जबलपुर में गुरुवार को नगर निगम के सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी को कुछ वकीलों और उनके समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। विवाद जर्जर मकान को तोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर निगम की ओर से बताया गया कि मढ़ाताल गुरुद्वारा के पास सुशीला शुक्ला का मकान जर्जर हो चुका है। मकान में 7 किराएदार हैं। जर्जर मकान तोड़ने के लिए नगर निगम से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस पर कोर्ट से स्टे ले लिया गया था। इस स्टे को जर्जर मकान की फोटोग्राफ और भवन अधिकारी की रिपोर्ट के साथ कोर्ट में पेश किया गया। 22 सितंबर को कोर्ट ने स्टे हटा दिया। गुरुवार दोपहर बाद नगर निगम का अमला जर्जर मकान तोड़ने पहुंच गया। सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी के मुताबिक इसकी सूचना एसडीएम, एसपी और ओमती थाने को दी गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह अमले के साथ मकान तोड़ने पहुंच गए। इसी मकान में पेशे से वकील शार्दुल ठाकुर भी रहते हैं। उन्होंने और उनके साथियों ने मकान तोड़ने का विरोध किया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। अधिवक्ता का तर्क था कि मकान का कुछ ही हिस्सा जर्जर था, शेष मरम्मत करा लिया गया है, लेकिन नगर निगम का अमला सुनने को तैयार नहीं था।


शार्दुल ठाकुर के मुताबिक नगर निगम के सहायक आयुक्त और उनके अमले ने उनके साथ बेल्ट से मारपीट की। इस सूचना पर 10-15 की संख्या में और अधिवक्ता सचिन गुप्ता के साथ पहुंच गए। सहायक आयुक्त का आरोप है कि कुछ बाहरी लोगों को भी बुला लिया था। सभी लोगों ने मिलकर सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी पर हमला बोल दिया। नगर निगम अधिकारी ने बचने के लिए दौड़ लगा दी। नगर निगम के कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त को बचाया। विवाद की सूचना पर कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना भी पहुंच गए थे। अधिवक्ता सचिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि जर्जर मकान तोड़ने के पीछे कब्जे का खेल है। कुछ लोग इस मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। यहां रह रहे किराएदारों ने अपने हिस्से के एवज में पैसे दे चुके हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं।

जर्जर मकान तोड़ने गए नगर निगम अफसर को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाने सड़क पर दौड़े नगर निगम अफसर; देखे विडियो।

सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी का दावा है कि कोर्ट ने जर्जर मकान न तोड़ने पर फटकार लगाई थी। कोर्ट के आदेश के क्रम में ही वह मकान तोड़ने पहुंचे थे। उन्होंने तो वहां रह रहे किराएदारों से बात भी की थी कि कोई स्टे आदि हो तो पेश कर दें। ओमती टीआई एसपीएस बघेल के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है। वकील शार्दुल ठाकुर ने नगर निगम के सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी समेत दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, वेदप्रकाश चौधरी की ओर से शार्दुल ठाकुर सहित कुछ वकीलों और अन्य के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत दी है। दोनों प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...