रायसेन/सिलवानी, प्रेम प्रसंग के चलते आपस में भिड़े दो पक्ष, साहू समाज के लड़के ने भगाई लोधी समाज की लड़की, लड़के के घर में लगाई आग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 12, 2021

रायसेन/सिलवानी, प्रेम प्रसंग के चलते आपस में भिड़े दो पक्ष, साहू समाज के लड़के ने भगाई लोधी समाज की लड़की, लड़के के घर में लगाई आग।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

प्रेम प्रसंग के चलते आपस में भिड़े दो पक्ष, साहू समाज के लड़के ने भगाई लोधी समाज की लड़की, लड़के के घर में लगाई आग।

रायसेन/सिलवानी, प्रेम प्रसंग के चलते आपस में भिड़े दो पक्ष, साहू समाज के लड़के ने भगाई लोधी समाज की लड़की, लड़के के घर में लगाई आग।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम कुंडाली में रविवार शाम दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ, जिसमें कई वाहन जला दिए गए। एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की गई। दुकान में भी तोडफ़ोड़ की गई। जानकारी के अनुसार साहू समाज का लड़का शुक्रवार को लोधी समाज की लड़की को लेकर भाग गया था, इसी को लेकर विवाद बढ़ा है।

सुनिये लड़की ने किया कहा


रविवार शाम बाजार में लोधी समाज के लड़कों द्वारा साहू समाज के लोगों के साथ अभद्रता की थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें लोधी समाज के लोगों ने साहू सामाज के लड़के के घर में आग लगा दी। जिसमें ट्रेक्टर, मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहन जल गए। लोगों ने लड़का पक्ष की एक दुकान में भी तोडफ़ोड़ की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विकास कुमार सहवाल घटना स्थल पर पहुंच गए थे।


कुंडाली में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। आस-पास के थानो से भी पुलिस बल बुलाया गया है। एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि शुक्रवार को साहू समाज का लड़का लोधी समाज की लड़की को लेकर कहीं चला गया था। शनिवार को कुंडाली थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। शनिवार शाम दोनो पक्षों के बीच गांव के प्रभावशाली लोगों ने बैठक भी कराई थी। रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे लोधी समाज के कई लोगों ने एकत्र होकर लड़का पक्ष के घर पर हमला कर दिया। जिसमें ट्रेक्टर सहित अनय वाहनो में आग लगा दी। दुकान में तोडफ़ोड़ की। दोनो ओर से जमकर पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें एक महिला सहित कुछ लोग घायल हुए हैं। एएसपी मीणा ने बताया कि लड़का और लड़की दोनो बालिग हैं। जो पूरी तैयारी के साथ भागे हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...