भोपाल, लव जिहाद :- सनी बन लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था अरशद अली, युवती ने खुद ही जाल बिछाकर और संगठन को शिकायत देकर दबोचा; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 18, 2021

भोपाल, लव जिहाद :- सनी बन लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था अरशद अली, युवती ने खुद ही जाल बिछाकर और संगठन को शिकायत देकर दबोचा; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

लव जिहाद :- सनी बन लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था अरशद अली, युवती ने खुद ही जाल बिछाकर और संगठन को शिकायत देकर दबोचा; देखे विडियो।

सनी बन लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था अरशद अली, युवती ने खुद ही जाल बिछाकर और संगठन को शिकायत देकर दबोचा; देखे विडियो।

भोपाल के गौतम नगर इलाके में मनचले को युवती ने खुद ही जाल बिछाकर दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मनचला नौकरी दिलाने का झांसा देकर समुदाय विशेष की युवतियों को फोन कर परेशान करता था। पुलिस ने मनचले युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अरशद अली ने लड़कियों को झांसे में लेने के लिए अपना नाम बदलकर सनी रख लिया था। वह इसी नाम से तीन लड़कियों से संपर्क कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, ब्रज विहार कॉलोनी निशातपुरा निवासी अरशद अली को गिरफ्तार किया गया है, वह ऑटो चलाता है। गौतम नगर थाना प्रभारी सौरभ पाण्डेय ने बताया कि अरशद के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 के तहत कार्रवाई की जा रही है।


गौतम नगर इलाके में रहने वाली युवती को आरोपी ने सनी बनकर फोन किया था। वह युवती को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। युवती ने जब अपने स्तर पर पता किया तो खुलासा हुआ कि वह सनी नहीं अरशद अली है। इसके बाद उसने शुक्रवार दोपहर अरशद को थाने के पास मिलने बुलाया। युवती के बुलावे पर वह मिलने पहुंच गया, तभी युवती के साथ मौजूद एक संगठन के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। वह रोने लगा। इसका सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है। अरशद ने पुलिस को बताया कि उसे सुरेश नाम का ऑटो चालक लड़कियों के नंबर देता था। इसके बाद वह उनसे संपर्क करता था। पीड़ित युवती की मदद करने वाले संगठन के पदाधिकारी यतेन्द्र सिंह ने बताया कि अरशद की कई दिनों से संगठन को शिकायत मिल रही थीं। दर्जनों लड़कियों ने संगठन को बताया था कि सनी नाम का युवक नाम और समुदाय बदलकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा रहा है। इसके बाद उन्हें गलत काम के लिए दबाव बनाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...