बड़े भाई से युवती ने मंदिर में की शादी, 15 दिनों से देवर के साथ रह रही थी लिव इन में, घर में लहूलुहान पड़ा मिला शव, देवर फरार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 15, 2021

बड़े भाई से युवती ने मंदिर में की शादी, 15 दिनों से देवर के साथ रह रही थी लिव इन में, घर में लहूलुहान पड़ा मिला शव, देवर फरार।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

बड़े भाई से युवती ने मंदिर में की शादी, 15 दिनों से देवर के साथ रह रही थी लिव इन में, घर में लहूलुहान पड़ा मिला शव, देवर फरार।

बड़े भाई से युवती ने मंदिर में की शादी, 15 दिनों से देवर के साथ रह रही थी लिव इन में, घर में लहूलुहान पड़ा मिला शव, देवर फरार।

सागर। जिले के खुरई थाना क्षेत्र के खजरा हरचंद गांव में महिला की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह महिला का शव उसके कमरे में लहूलुहान पड़ा मिला। उसके गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान भी मिले। महिला की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। इसके बावजूद पिछले पति को छोड़ 15 दिनों से देवर के साथ लिव इन में रह रही थी। घटना के बाद से महिला का देवर फरार है। सूचना पर पुलिस अफसर, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली प्रियंका उर्फ सपना (22) की शादी सागर के खजरा हरचंद के रहने वाले राजबिहारी भार्गव (35) के साथ डेढ़ महीने पहले मंदिर में हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ ज्यादा समय तक नहीं रही। कुछ दिनों बाद उसने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद घर पर ही 15 दिनों से देवर के साथ लिव इन में रह रही थी।

बड़े भाई से युवती ने मंदिर में की शादी, 15 दिनों से देवर के साथ रह रही थी लिव इन में, घर में लहूलुहान पड़ा मिला शव, देवर फरार।

गुरुवार रात खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे मनोज और प्रियंका अपने कमरे में चले गए। इसके बाद शुक्रवार सुबह ससुर विश्वनाथ भार्गव जागे, तो मनोज के कमरे का दरवाजा खुला था। पिता ने अंदर जाकर देखा, तो प्रियंका खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एसडीओपी एवं खुरई थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में शव के गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान मिले हैं। मनोज घर से फरार है, संदेह के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बड़े भाई से युवती ने मंदिर में की शादी, 15 दिनों से देवर के साथ रह रही थी लिव इन में, घर में लहूलुहान पड़ा मिला शव, देवर फरार।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि ओडिशा की रहने वाली प्रियंका की शादी मनोज के बड़े भाई राजबिहारी संग हुई थी। शादी के कुछ समय बाद प्रियंका अपने घर चली गई। इसके बाद उसने देवर मनोज के साथ रहने की इच्छा जताई। करीब 15 दिनों से प्रियंका और मनोज घर में ही साथ रह रहे थे। दोनों के शादी से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका और मनोज कोर्ट मैरिज की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक, घर में महिला का शव मिला है। शव के गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्राथमिक तौर पर महिला की हत्या होना सामने आया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...