रायसेन/बरेली, छिंद धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने दादा के दरबार में टेका माथा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 15, 2021

रायसेन/बरेली, छिंद धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने दादा के दरबार में टेका माथा।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

छिंद धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने दादा के दरबार में टेका माथा।

रायसेन/बरेली, छिंद धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने दादा के दरबार में टेका माथा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। विजयदशमी के पावन पर्व पर शहर से 9 किलोमीटर दूरी पर स्थित छिंद ग्राम में बना आस्था का केंद्र छिंद मंदिर दरबार जहां हर वर्ष दशहरे के पावन पर्व पर विशाल मेले का आयोजन तो किया जाता है। लेकिन सबसे बड़ी बात आस्था के केंद्र की यह है कि यहां पर जिले से ही नहीं अन्य जिलों और महानगरों से भी श्रद्धालु पहुंचकर दादा के दरबार में अपना माथा टेककर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। विजयदशमी के पावन पर्व पर छिंद मंदिर दादा के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, यहां पूजन अर्चना के बाद दादा को प्रसाद अर्पण कर हर मंगलवार और हर दशहरे पर आने की हाजिरी लगाई। मंदिर में विराजे हनुमान जी महाराज को प्रातः 5.00 बजे चोला चढ़ाया गया और मंदिर की शिखर पर ध्वज पताका पुजारियों के द्वारा चढ़ाई गई। महा आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रातः 6.00 बजे हाजिरी दी। श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का क्रम प्रात 5.00 बजे से प्रारंभ हो गया था जो दोपहर समय तक चलता रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के मुख्य द्वार के अलावा मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने मंदिर के पीछे से बने मार्गों की व्यवस्था की थी। इन मार्गों से होते हुए श्रद्धालु दादा के दरबार पहुंचे जहां पर उन्होंने दादा के दर्शन किए।


हनुमान जी महाराज के सामने विराजे राम दरबार और हनुमान जी महाराज के पीछे शनि महाराज विराजमान हैं, इनकी पूजन अर्चना भी श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज की पूजन अर्चना से पहले की। मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने दादा के दरबार और राम दरबार के सामने रखी दान पेटियां आज से 2 वर्ष पहले हटा दी थी, अब श्रद्धालु अपनी स्वेच्छा से जो भी दान दक्षिणा मंदिर में चढ़ाना चाहे मैं उनका विवेक है। क्योंकि दान दक्षिणा से संबंधित मंदिर अध्यक्ष का कहना है कि हमें दान दक्षिणा की आवश्यकता नहीं है, हनुमान जी महाराज का दिया मंदिर में सब कुछ मौजूद है। नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक दिन पहले छिंद धाम  पहुंचकर मंदिर पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया था। साथ ही वहां पहुंचने वाले वाहनों को मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। मंदिर से एक किलोमीटर दूरी पर वाहनों के खड़े करने के लिए खेत में व्यवस्था करवा दी गई थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...