विदिशा, श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सैना ने भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल की निकाली अर्थी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, November 27, 2021

विदिशा, श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सैना ने भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल की निकाली अर्थी।

यह भी पढ़े :- 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सैना ने भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल की निकाली अर्थी।

  • जलाया पुतला, जूतों से किया सम्मान, मंत्री पद से हटाने सौंपा ज्ञापन।

विदिशा, श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सैना ने भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल की निकाली अर्थी।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, विदिशा।
विदिशा। विगत दिनों मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल ने एक कार्यक्रम में राजपूत (ठाकुर) समाज की महिलाओं के विषय में आपत्तिजनक बयान दिया। उक्त अमर्यादित बयान से समूचा राजपूत समाज आक्रोषित है। इसी से आक्रोषित होकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सैना विदिशा एवं समस्त राजपूत समाज द्वारा माधवगंज चौराहा पर भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल साहू के खिलाफ उग्र प्रदशन एवं नारेबाजी की गई। राजपूत समाज द्वारा पुतले को जूतों की माला पहनाकर मंत्री का मुंह काला किया गया और जूतों से सम्मानित किया गया। इसके बाद मंत्री के पुतले को अर्थी पर लिटाकर बाजार में घुमाया गया और पुतला फूंका गया।

विदिशा, श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सैना ने भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल की निकाली अर्थी।

तदुपरांत समाज के लोग एकत्रित होकर बिसाहुलाल मुर्दाबाद, बिसाहुलाल को मंत्री पद से हटाओ आदि नारेबाजी करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचे, जहां थाना प्रभारी आशुतोष सिंह को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि इस मंत्री बिसाहुलाल पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाए एवं इसे मंत्री पद से बर्खास्त किया जाये। अगर इस मंत्री पर शासन द्वारा शीघ्र ही कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सैना एवं समस्त राजपूत समाज इसको सबक सिखायेगा। समस्त राजपूत समाज आगामी चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उक्त जानकारी करणी सैना मीडिया प्रभारी उदय सिंह राठौड़ ने दी।

विदिशा, श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सैना ने भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल की निकाली अर्थी।

मंत्री पर कार्यवाही नहीं की तो करेंगे चुनाव में बहिष्कार

इस अवसर पर करणी सैना जिलाध्यक्ष रणवीर प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का आदेश है कि यह मंत्री जहां भी पहुंचेगा करणी सेना कार्यकताओं द्वारा इसका मुंह काला किया जायेगा। जो भी मंत्री राजपूत समाज पर टिप्पणी करेगा उसको अब समाज एवं करणी सैना सबक सिखायेगी। अगर इस मंत्री को पद से नहीं हटाया गया तो आगामी चुनाव में भाजपा नेताओं और भाजपा सरकार का बहिष्कार किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...