रायसेन/बरेली, महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से ठाकुर समाजों में गहरा आक्रोश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, November 27, 2021

रायसेन/बरेली, महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से ठाकुर समाजों में गहरा आक्रोश।

यह भी पढ़े :- 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :-https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से ठाकुर समाजों में गहरा आक्रोश।

रायसेन/बरेली, महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से ठाकुर समाजों में गहरा आक्रोश।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्र में निवास करने वाली ठाकुर समाज हैं। पुरबिया रघुवंशी राजपूतों ने मिलकर इस घटना के विरुद्ध आवाज बुलंद की है। 27 नवंबर को इन समाज के सक्रिय लोगों ओर विभिन्न सामाजिक संगठन पदाधिकारियों ने मानस भवन बरेली में एक संयुक्त बैठक आयोजित की और ठाकुर कुल के प्रति की गई इस अशोभनीय टिप्पणी के विरुद्ध क्या रणनीति अपनाई जाए पर चर्चा की। जिसमें उपस्थित समस्त समाज जनों ने सर्व सहमति से यह निर्णय लिया कि दिनांक 28 नवंबर को 2.00 बजे से सामाजिक लोग मानस भवन में इकट्ठा होंगे और वहां से पैदल चलते हुए अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय बरेली पहुंचेंगे। अनुविभागीय अधिकारी बरेली को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें सामजिक निन्दा प्रस्ताव भी संलग्न होगा। ज्ञापन में मांग की जाएगी की मंत्री को बर्खास्त किया जाए। राजनीति में शुचिता बची नहीं, जिसके मन मे जो आया बक दिया, विरोध वक्तव्य का हुआ तो माफी मांग ली, यँहा माफी से काम नही चलेगा। मामला महिलाओं के सम्मान को लेकर है और ठाकुर समाज के विरुद्ध ऐसी गंदी टिप्पणी के लिए तुरंत ही बिसाहूलाल साहू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। ऐसी टिप्पणी करके बिसाहूलाल साहू ने मंत्रिमंडल में रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। उनकी टिप्पणी से जाहिर होता है कि बिसाहूलाल साहू भारतीय लोकतंत्र सामाजिक मर्यादाओं को नहीं जानते हैं और मंत्री पद के योग्य नहीं है। अतः उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उक्त कार्यक्रम में तीनों समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति सम्मिलित हुए। तीनों समाज के लोगों ने संयुक्त रुप से बरेली क्षेत्र में निवास करने वाले समाज जनों से एवं स्वर्ण समाज के लोगों से इस ज्ञापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में मेहरबान सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, नारयण सिंह ठाकुर, चौधरी भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी, अमित ठाकुर, राहुल रघुवंशी, भोड़िया सिंह रघुवंशी, ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह, वकील बंटी ठाकुर, राहुल रघुवंशी, महेंद्र सिंह रघुवंशी, रजवाड़ा अमित सिंह सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा जन मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...