पेड़ की टहनी काटने से नाराज महिलाओं ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर युवक को किया अधमरा, मरने की हालत में आया तो बोली - अब छोड़ दो; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 26, 2021

पेड़ की टहनी काटने से नाराज महिलाओं ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर युवक को किया अधमरा, मरने की हालत में आया तो बोली - अब छोड़ दो; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

पेड़ की टहनी काटने से नाराज महिलाओं ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर युवक को किया अधमरा, मरने की हालत में आया तो बोली - अब छोड़ दो।

पेड़ की टहनी काटने से नाराज महिलाओं ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर युवक को किया अधमरा, मरने की हालत में आया तो बोली - अब छोड़ दो; देखे विडियो।

राजस्थान। अलवर के तिजारा में हिंगवाहेड़ा गांव में पेड़ की एक टहनी काटने पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। टहनी काटने पर एक पक्ष इतना नाराज हो गया कि करीब 8 से ज्यादा महिला-पुरूष ने युवक पर एक साथ डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इतना ही नहीं कुल्हाड़ी से कई जगहों पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। दरअसल, घटना 24 नवंबर की है। लेकिन इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर दिया है। इसके बाद हमला करने वाले पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।


जानकारी के अनुसार यह झगड़ा दो परिवार के लोगों के बीच हुआ था। पीड़ित युवक अपनी बकरियां लेकर इनके यहां पहुंचा। इस दौरान उसने पेड़ की एक टहनी काट दी। इससे नाराज परिवार के लोगों ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी। यह देख परिवार के दूसरे लोग भी डंडा लेकर आ गए और उस पर लगातार वार करते रहे। इनमें एक कुल्हाड़ी लेकर आया और युवक पर हमला कर दिया। इस झगड़े में युवक को कुल्हाड़ी से कई जगह वार भी किए। इसके बाद उसे अधमरा छोड़ वहां से चले गए। वहां मौजूद कुछ लोग उसे तिजारा अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। हमले में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। झगड़े के बाद दो महिलाएं भी डंडा लेकर आई और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल युवक की जब जान निकलने लगी तो महिलाएं कहने लगी बस अब तो छोड़ दो। इस हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। उसका अभी जयपुर में इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...