अन्नदाता के ब्रेन डेड होने के बाद 5 लोगों को दिया जीवनदान, मुंबई की बच्ची में धड़क रहा किसान का दिल; महत्वपूर्ण आर्गन्स किए डोनेट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 1, 2021

अन्नदाता के ब्रेन डेड होने के बाद 5 लोगों को दिया जीवनदान, मुंबई की बच्ची में धड़क रहा किसान का दिल; महत्वपूर्ण आर्गन्स किए डोनेट।

यह भी पढ़े :- 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

अन्नदाता के ब्रेन डेड होने के बाद 5 लोगों को दिया जीवनदान, मुंबई की बच्ची में धड़क रहा किसान का दिल; महत्वपूर्ण आर्गन्स किए डोनेट।

अन्नदाता के ब्रेन डेड होने के बाद 5 लोगों को दिया जीवनदान, मुंबई की बच्ची में धड़क रहा किसान का दिल; महत्वपूर्ण आर्गन्स किए डोनेट।

इंदौर। एक किसान की सड़क दुर्घटना में हुए ब्रेन डेड के बाद परिवार वालों ने ऑर्गन्स डोनेट कर दिए। इसके बाद शहर में 42वां बार ग्रीन कॉरिडोर बना। किसान के हार्ट, लंग्स, लीवर, दोनों किडनियां, आंखें और त्वचा से 5 लोगों को नया जीवन मिला। इन सभी आर्गन्स को ले जाने के लिए 4 ग्रीन कॉरिडोर बने और कुछ ही मिनटों में ये आर्गन्स संबंधित अस्पतालों में पहुंचा दिए गए। ट्रांसप्लांट की प्रोसेस पूरी गई। इसमें हार्ट मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट एक पांच साल की बच्ची में ट्रांसप्लांट किया गया। ऐसे ही लंग्स हैदराबाद में एडमिट व्यक्ति को, एक किडनी शैल्बी हॉस्पिटल में एडमिट एक व्यक्ति को जबकि दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट एक व्यक्ति को ट्रांसप्लांट की गई। मामला खुमसिंह सोलंकी (40) निवासी ग्राम पिपलिया, बागली (देवास) का है। 28 नवम्बर को वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 29 नवम्बर को डॉक्टरों की टीम ने पहली बार उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया। इस बीच मुस्कान के सेवादार जीतू बगानी, संदीपन आर्य, डॉ. रेणु जयसिंघानी, राजेंद्र माखीजा व लक्की खत्री ने सोलंकी के परिजन व डॉक्टरों के बीच समन्वय किया। मामले में सोलंकी की पत्नी रायकुंवर ने पति के सभी महत्वपूर्ण आर्गन्स डोनेट करने करने की सहमति दी। इसके बाद मंगलवार को फिर डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण कर उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया।

अन्नदाता के ब्रेन डेड होने के बाद 5 लोगों को दिया जीवनदान, मुंबई की बच्ची में धड़क रहा किसान का दिल; महत्वपूर्ण आर्गन्स किए डोनेट।

मामले में लंग्स लेने के लिए KIMS हॉस्पिटल हैदराबाद से डॉ. प्रेम अनंत, डॉ. उन्मिल शाह सहित पांच डॉक्टरों की टीम बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंची। इसी तरह हार्ट लेने के लिए एचएन रिलायंस हॉस्पिटल मुंबई से डॉ. संदीप सिन्हा सहित चार लोगों की टीम सुबह 10.30 बजे इंदौर पहुंची और आर्गन्स ट्रांसप्लांट के लिए प्रोसेस शुरू की गई। प्लान के तहत शाम 5.25 बजे से 6.30 बजे के बीच बॉम्बे हॉस्पिटल से KIMS हॉस्पिटल हैदराबाद, एचएन रिलायंस हॉस्पिटल मुंबई, चोइथराम हॉस्पिटल व शेल्बी हॉस्पिटल के लिए 4 ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। इसके पूर्व अधिकारियों को दोपहर को ही जानकारी देकर सुगम ट्रैफिक की व्यवस्था बनाई गई। हार्ट एचएन रिलायंस हॉस्पिटल, लंग्स KIMS हॉस्पिटल हैदराबाद, लीवर चोइथराम हॉस्पिटल, एक किडनी शैल्बी हास्पिटल व एक किडनी बॉम्बे हास्पिटल में एडमिट मरीजों को ट्रांसप्लांट की गई। इसी तरह आंखें और त्वचा चोइथराम हॉस्पिटल को डोनेट की गई। आर्गन्स डोनेशन में परिवार के सुनील मौर्य, बनेसिंह रंधावी और कविता मौर्य ने आगे बढ़कर भूमिका निभाई।

यह बने ग्रीन कॉरिडोर

पहला ग्रीन कॉरिडोर - बॉम्बे हॉस्पिटल से इंदौर एयरपोर्ट तक। एचएन रिलायंस हॉस्पिटल मुंबई, हार्ट के लिए शाम 5.44 से 5.58 बजे तक बना।
दूसरा ग्रीन कॉरिडोर - बॉम्बे हॉस्पिटल से लंग्स लेकर इंदौर एयरपोर्ट के लिए बना। हैदराबाद हॉस्पिटल के लिए शाम 5.59 से 6.13 बजे तक।
तीसरी ग्रीन कॉरिडोर - बॉम्बे हॉस्पिटल से चोइथराम के लिए। शाम 6.15 बजे से 6.30 बजे तक।
चौथा ग्रीन कॉरिडोर - बॉम्बे हॉस्पिटल से शैल्बी हॉस्पिटल के लिए। शाम 7.40 बजे से 7.48 बजे तक।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...