पटवारी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, पटवारी के दोस्त ने जान से मारने की दी धमकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

पटवारी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, पटवारी के दोस्त ने जान से मारने की दी धमकी।

यह भी पढ़े :- कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

पटवारी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, पटवारी के दोस्त ने जान से मारने की दी धमकी।

पटवारी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, पटवारी के दोस्त ने जान से मारने की दी धमकी।

ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित होटल में एक पटवारी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पटवारी ने उसे होटल के कमरे में बुलाया। यहां खाने में नशीली दवा मिलाकर उसे खिला दी। छात्रा को बेहोशी छा गई फिर पटवारी ने छात्रा के साथ होटल के कमरे में ज्यादती की। जब छात्रा होश में आई तब उसे पता लगा, फिर आरोपी के दोस्त ने जान से मारने की धमकी दी। छात्रा कुछ दिन चुप रही लेकिन फिर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। यूनिवर्सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, भिंड के मिहोना की रहने वाली छात्रा उप्र से पढ़ाई कर रही है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए वह पार्ट टाइम नौकरी भी करती थी। कुछ समय पहले छात्रा की मुलाकात मुरैना के रहने वाले संतोष तोमर से हुई। संतोष पटवारी है और छात्रा का दूर का रिश्तेदार भी लगता है। संतोष उससे मिला तो उसे मदद का आश्वासन दिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ आर्थिक मदद भी संतोष ने की। 8 दिसंबर को उसने छात्रा को झांसा दिया कि वह अपने विभाग में बात कर लेगा और उसकी नौकरी लगवा देगा। उसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर छात्रा को बुला लिया। वह अपने साथी बिट्टू के साथ छात्रा को लेकर सिटी सेंटर स्थित होटल टाउन पहुंचा। यहां छात्रा के लिए खाना मंगवाया। इसमें उसने नशीला पदार्थ मिला कर दुष्कर्म किया। छात्रा को संतोष ने यह भी धमकाया कि उसकी अफसरों से पहचान है, इसलिए छात्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा भी पुलिस अफसरों से मांगी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...