Post Top Ad
Wednesday, December 8, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, सांची सोलर सिटी परियोजना के संबंध मे स्वास्थ्य मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
रायसेन, सांची सोलर सिटी परियोजना के संबंध मे स्वास्थ्य मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
यह भी पढ़े :-
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :-
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सांची सोलर सिटी परियोजना के संबंध में गेटवे रिट्रीट सांची में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे भी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्थल साँची को पूरी तरह से ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। साँची एक ग्रीन सिटी होगी जहाँ बिजली उत्पादन सोलर के माध्यम से होगा। बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में सांची का चयन इस परियोजना के लिए किया गया है इसके लिए सभी को बधाई। प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार देश व प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। सांची ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। पर्यटन के साथ-साथ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी सांची अपनी अलग पहचान होगी।
बैठक में जानकारी दी गई कि साँची को ग्राउंड माउंटेड सोलर सिस्टम बनाने के लिए नागोरी गांव में 20 एकड जमीन चिन्हित की गई है। जिसमें लगभग 3 मेगावॉट क्षमता होगी। सोलर सिस्टम क्षमता के फेस 1.5 मेगावॉट की स्थापना के लिए अतिरिक्त 4 हेक्टयर भूमि की पहचान की जाएगी। बैठक मे सोलर प्लांट बनाने सहित प्रोजेक्ट के संबंध में प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग संजय दुबे, सचिव ऊर्जा विभाग विवेक पोरवाल, कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक में एसपी विकास कुमार शाहवाल, ऊर्जा विकास निगम के मुख्य अभियंता भुवनश पटेल, एडीएम अनिल डामोर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद