रायसेन/सिलवानी, हम्मालो व व्यापारियो के बीच तुलाई की राशि को लेकर हुआ विवाद, हम्मालो ने तुलाई की बंद, किसानो ने किया चक्काजाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 7, 2021

रायसेन/सिलवानी, हम्मालो व व्यापारियो के बीच तुलाई की राशि को लेकर हुआ विवाद, हम्मालो ने तुलाई की बंद, किसानो ने किया चक्काजाम।

यह भी पढ़े :- कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

हम्मालो व व्यापारियो के बीच तुलाई की राशि को लेकर हुआ विवाद, हम्मालो ने तुलाई की बंद, किसानो ने किया चक्काजाम।

  • मौके पर पहुचें तहसीलदार ने किसानो को मनाया, किसानो ने चक्काजाम किया समाप्त।

रायसेन/सिलवानी, हम्मालो व व्यापारियो के बीच तुलाई की राशि को लेकर हुआ विवाद, हम्मालो ने तुलाई की बंद, किसानो ने किया चक्काजाम।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। कृषि उपज मंडी के तुलावटियों के द्वारा हम्माली की राशि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सुबह के तुलाई का कार्य नही किए जाने से अनाज लेकर आए किसानो ने स्टेट हाईवे 15 पर मंडी गेट के सामने दोपहर करीब 1 बजे से जाम लगा दिया जो कि डेढ़ घंटे तक चलने के बाद समाप्त हो गया। किसानो ने अनाज से भरी ट्राली को बीच सड़क पर आड़ी खड़ी कर दी जिससे दोनो तरफ से वाहनो की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। यहां तक कि बाईक भी नही निकल सकी। किसानो के द्वारा लगाए गए जाम से लोगो को आवागमन में खासी दिक्क्त का सामना करना पड़ा। किसानो के द्वारा किए गए चक्काजाम की जानकारी लगने पर तहसीलदर संजय नागवंषी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारी किसानो, हम्मालो व व्यापारियो से बात की।

माने हम्माल- लेकिन किसान नही माने

हालांकि तहसीलदार से चर्चा के बाद हम्माल तुलाई के लिए राजी हो गए। लेकिन किसानो ने अन्य मांगो के निराकरण की मांग भी रख कर जाम समाप्त करने से इंकार कर दिया। किसानो का कहना है कि जब तक अन्य मांगो का निराकरण नही हो जाता तब तक जाम को समाप्त नही किया जाएगा। किसानो की मांग है कि एक कुंटल पर व्यापरियो के द्वारा 2 सौ से 3 सौ ग्राम तक अधिक अनाज की तुलाई की जा रही है इसे बंद किया जावे। 50 हजार रुपए तक नगद राशि दी जावे। जबकि व्यापारियो का कहना है कि बैंक द्वारा मांगी गई राशि का भुगतान नही किया जा रहा है। जिसके कारण वह किसानो को अधिक राशि का नगद भुगतन करने में असमर्थ है। मंडी प्रबंधन के द्वारा भी किसानो को लगातार समझाईस दी गई।

रायसेन/सिलवानी, हम्मालो व व्यापारियो के बीच तुलाई की राशि को लेकर हुआ विवाद, हम्मालो ने तुलाई की बंद, किसानो ने किया चक्काजाम।

50 हजार तक नगद भुगतान देंगे ​व्यापारी

प्रषाशानिक अधिकारियो, मंडी प्रबंधन तथा किसानो के बीच हुई चर्चा में व्यापरियो ने कहा कि वह किसानो को 50 हजार रुपए तक का नगद भुगतान तुलाई के बाद तत्काल ही करेगें। जबकि शेष राशि का भुगतान एक सप्ताह मे कर देंगे। इस बात पर किसानो ने जाम समाप्त कर दिया। जाम समाप्त होने के बाद किसानो के अनाज की नीलामी का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया।

इनका कहना है...

किसानो को 50 हजार रुपए का नगद भुगतान तत्काल ही करने तथा शेष राशि का भुगतान एक सप्ताह में कर दिए जाने की व्यपारियो के द्वारा सहमति जताए
जाने पर किसानो ने जाम समाप्त कर दिया।
​संजय नागवंषी, तहसीलदार, सिलवानी

व्यापारी किसान को अनाज की तुलाई के बाद 50 हजार रुपए का नगद भुगतान करेंगे। शेष भुगतान के लिए व्यापारियो ने समय सीमा तय की है। तय समय सीमा में किसान का भुगतान किया जाएगा।
ऋतु गढ़वाल, सचिव कृषि उपज मंडी, सिलवानी

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...