रायसेन, मास्क नहीं पहनने पर होगी सख्ती, वसूला जाएगा जुर्माना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

रायसेन, मास्क नहीं पहनने पर होगी सख्ती, वसूला जाएगा जुर्माना।

यह भी पढ़े :- 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

मास्क नहीं पहनने पर होगी सख्ती, वसूला जाएगा जुर्माना।

रायसेन, मास्क नहीं पहनने पर होगी सख्ती, वसूला जाएगा जुर्माना।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रोको-टोको अभियान के दौरान बाइक सवाराें द्वारा राहगीरों को रोककर मास्क लगाने की हिदायत दी जाएगी। अगर लोग फिर भी नहीं माने तो जुर्माना वसूल किया जाएगा। कस्बा गढ़ी में रोको-टोको अभियान के दौरान बाइक सवाराें को रोकते हुए रायसेन में भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मास्क को लेकर अब प्रशासन भी सख्त हो चला है। सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क पहने घूमने वालों के खिलाफ नगरपालिका टीम चालानी कार्रवाई कर रही है। गत दिवस नगरपालिका अमले टीम ने रोको-टोको अभियान चलाया। आरआई शशिकांत मोहड़े की मौजूदगी में बायपास पर बिना मास्क के घूमने वाले दर्जनों लोगों को समझाइश दी गई। नगरपालिका अमले ने वाहन चालाकों को रोककर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की समझाइस दी। इस दौरान 10 लोगों के चालान भी काटे गए जिनसे करीब 1200 रुपए जुर्माने के रुप में वसूले गए। इस दौरान अनेकों वाहन चालक टीम को देख यहां वहां बचते नजर आए तो कई लोग तरह-तरह के बहाने बनाते दिखाई दिए। नगरपालिका के स्वच्छता व नोडल अधिकारी प्रभारी रश्मि सिंह ने बताया कचरा गाडी, अन्य वाहनों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है, अब रोजाना नगर में अभियान चलाया जाएगा। मास्क न पहनने पर 100 से 500 रुपए तक का चालान बनाया जाएगा। जिला स्तर पर तो रोको टोको अभियान नगर पालिका के द्वारा चलाया जा रहा है लेकिन बरेली नगर परिषद के माध्यम से रोको टोको अभियान प्रारंभ अभी तक नहीं किया जा सका है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...