रायसेन/मंडीदीप, कहासुनी के बाद पति से गुस्सा होकर रेलवे ट्रैक पर जाकर लेटी पत्नी, पति मनाने की करता रहा मिन्नतें, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

रायसेन/मंडीदीप, कहासुनी के बाद पति से गुस्सा होकर रेलवे ट्रैक पर जाकर लेटी पत्नी, पति मनाने की करता रहा मिन्नतें, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान।

यह भी पढ़े :- कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

कहासुनी के बाद पति से गुस्सा होकर रेलवे ट्रैक पर जाकर लेटी पत्नी, पति मनाने की करता रहा मिन्नतें, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान।

रायसेन/मंडीदीप, कहासुनी के बाद पति से गुस्सा होकर रेलवे ट्रैक पर जाकर लेटी पत्नी, पति मनाने की करता रहा मिन्नतें, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मंडीदीप औद्योगिक नगरी में शुक्रवार को एक पत्नी पति से गुस्सा होकर सुसाइड के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। पति-पत्नी की कहासुनी के बाद यह स्थिति बनी थी। समय रहते किसी ने डायल - 100 के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में यह सूचना दे दी। यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम को दोपहर 1.45 बजे मिली, जिसके बाद डायल - 100 मंडीदीप थाने की गाड़ी तत्काल सहायता के लिए पहुंची। एफआरवी में तैनात आरक्षक ललन कुमार और पायलट अनीश खान घटनास्थल रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे, जहां महिला पटरी पर लेटी हुई थी और उसका पति हाथ जोड़े उसे मनाने की मिन्नतें कर रहा था, लेकिन गुस्साई पत्नी उसकी एक नहीं सुन रही थी। डायल 100 के कर्मचारी ने बताया कि जैसे ही डायल 100 का स्टाफ मौके पर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही एक ट्रेन आ गई। हमने महिला को पटरी से हटाकर उसे सुरक्षित बचा लिया, लेकिन इसके बाद भी महिला मानने को तैयार नहीं हो रही थी, तो हम उसे पति के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कह कर पुलिस थाने ले आए। जहां महिला हेल्प डेस्क की समझाइश के बाद वह मान गई। अपने पति की शिकायत वापस लेकर खुशी-खुशी घर चली गई। इधर, टीआई कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि वह महिला वार्ड - 1 महावीर कॉलोनी में रहती है। 5 साल पहले उसने लव मैरिज की थी और अज्ञात कारणों से वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से रेलवे पटरी पर लेट गई थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...