धमकी देने पर महिला कांग्रेस ने बदमाशों को मारा तमाचा तो बदमाशों ने मारी गोली, बदमाश असलहा लहराते हुए फरार, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना।
कांग्रेस नेता रीता यादव को सोमवार देर शाम बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पैर में गोली लगने से घायल महिला नेता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ लंभुआ सतीश चंद शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही रीता के बयान दर्ज किए हैं। वह सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाकर चर्चा में आई थीं।
होश आने के बाद रीता ने बताया, 'मैं पोस्टर-बैनर बनवाने गई थी। वहां से घर जा रही थी। रास्ते में हाईवे पर लंभुआ के पास तीन लोगों ने ओवरटेक करके मेरी बोलेरो को रोका और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मेरे ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल लगा दिया। मैंने जब उन्हें इस पर तमाचा मारा तो उन्होंने मुझे गोली मार दी और भाग निकले।'
कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने जेपी नड्डा को टैग करते हुए ट्वीट किया- 'जेपी नड्डा जी, लड़कियों को लड़ने से आपकी पार्टी के जंगलराज में भाड़े के गुंडे रोक रहे हैं। महिलाओं की साड़ी खींचने वाले कायरों से इसी कायरता की उम्मीद है। बेटियों की एकजुटता से डरे कायर अब बेटियों पर गुंडे छेड़ रहे हैं।'
यह भी पढ़े :-
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद