Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दुनिया
देश
मध्य प्रदेश
मोरक्को की फादवा से ग्वालियर के युवक को हुआ प्यार, दोनों जीवनभर साथ रहने किया फैसला तो धर्म और देश आए आड़े, युवक बोला- न धर्म बदलूंगा और न देश छोड़ूंगा; तब मिली रजामंदी।
मोरक्को की फादवा से ग्वालियर के युवक को हुआ प्यार, दोनों जीवनभर साथ रहने किया फैसला तो धर्म और देश आए आड़े, युवक बोला- न धर्म बदलूंगा और न देश छोड़ूंगा; तब मिली रजामंदी।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के अविनाश और उनसे 8 हजार किलोमीटर दूर मोरक्को की फादवा की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। उनके प्यार दो देशों की संस्कृति और मजहब के आड़े आए, लेकिन उनका प्यार डिगा नहीं। यहां तक तो ठीक था, लेकिन फादवा के पिता अपनी बेटी की शादी करने तैयार नहीं हो रहे थे। पिता ने चार बार शादी के लिए इनकार कर दिया। बाद में अविनाश को मोरक्को बसने का ऑफर दिया, जिसे अविनाश ने नहीं माना। उन्होंने कहा- न धर्म बदलूंगा और न ही देश छोड़ूंगा। आपकी बेटी का भी धर्म परिवर्तन नहीं कराऊंगा। इस पर पिता राजी हो गए। मोरक्को की मुस्लिम युवती फादवा (24) ग्वालियर की एक निजी यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट की पढ़ाई करती है। ग्वालियर निवासी अविनाश दौहरे (26) ऑनलाइन कंसल्टिंग कंपनी में काम करने के साथ यूपीएससी की तैयारी करते हैं। दोनों की पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। बुधवार को एडीएम कोर्ट में शादी रचा ली। दोनों रिसेप्शन भी देंगे।
ग्वालियर के प्रीतमपुर कॉलोनी निवासी अविनाश दौहरे बताते हैं कि दोनों मैसेज और वीडियो कॉल पर बात करते रहे। प्रेम इस कदर बढ़ा कि दोनों ने जीवनभर एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर लिया, लेकिन इस फैसले को अंजाम तक पहुंचाने में बाधा थी, दोनों का अलग-अलग धर्म और दो अलग-अलग देशों की संस्कृति। अविनाश बताते हैं कि जब दोनों ने तय कर लिया कि वे जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाना चाहते हैं तो वे फादवा के परिवार से मिलने के लिए दो बार मोरक्को गया। फादवा के परिवार से मिला। फादवा के पिता अली लैमाली ने 4 बार इस शादी के लिए इनकार किया। अविनाश और फादवा इस शादी के लिए अड़ गए तो पिता ने अविनाश से भारत छोड़कर मोरक्को में बसने का ऑफर दिया। इसके बाद अविनाश ने फादवा के पिता से जो कहा, उसे सुनकर उन्हें यकीन हो गया कि यह लड़का उनकी बेटी के लिए सच्चा जीवनसाथी साबित होगा। अविनाश ने फादवा के पिता से कहा कि ना तो मैं अपना देश छोड़ूंगा और ना ही अपना धर्म परिवर्तन करूंगा, लेकिन मैं आपकी बेटी का भी धर्म परिवर्तन नहीं कराऊंगा, उसे अपना धर्म और अपनी परंपराए उसी तरह निभाने की आजादी भारत में होगी, जैसे वह मोरक्को में निभाती आई है।
दंपती का कहना है कि पहले मोरक्को से शादी के लिए एनओसी नहीं मिली थी। बाद में मोरक्को से जानकारी भेजी गई कि एनओसी के लिए छात्रा खुद प्रक्रिया कर सकती है, उन्हें आपत्ति नहीं है। इसके बाद तीन दिन पहले भारत में अनुमति लेने के लिए उन्होंने एडीएम कोर्ट में आवेदन दिया। बुधवार को भी दंपती एडीएम कोर्ट पहुंचे। एडीएम एचबी शर्मा की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी थे। मामले में एडीएम एचबी शर्मा का कहना है कि मोरक्को की युवती ने ग्वालियर के युवक से विवाह के लिए आवेदन किया था। मोरक्को से एनओसी मिल गई है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। दोनों की शादी भी करा दी गई है। दंपती ने बताया कि शादी के बाद दोनों खुश हैं। वे हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। कोविड काल के बाद वे रिसेप्शन भी देंगे।
Tags
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दुनिया
# देश
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद