Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जनसुनवाई का बदला ठिकाना, अब जन की सुनवाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के बजाय कृषि विभाग के समीप परिसर में होगी।
रायसेन, जनसुनवाई का बदला ठिकाना, अब जन की सुनवाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के बजाय कृषि विभाग के समीप परिसर में होगी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कोरोना ओमिक्रोन वेरिएंट की तीसरी लहर की खौफ के चलते जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई का स्थान बदल दिया है। बजाय जनता की समस्याओं की सुनवाई कलेक्ट्रेट में सभाकक्ष के अब कृषि विभाग के नजदीक परिसर में होगी।
भीड़भाड़, लोगों को धक्का-मुक्की से बचाने के लिए प्रांगण में कलेक्टर अरविंद दुबे की कुर्सी को दीवार के पास बीचोबीच रेखा गया है। उनके अधीनस्थ प्रशासनिक अफसरों की कुर्सियों को दो गज दूरी पर व्यवस्थित तरीके से जमावट की गई है।
कैंपस को रस्सी फीते से कवर्ड करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की कुर्सियों के सामने दो गज दूरी में आमजनों के लिए कुर्सियां रख दी गई है। भवन की दीवारों पर कोरोना संक्रमण से बचाव में ही हम सब की समझदारी है। दो गज दूरी फेस मास्क है जरूरी... सैनिटाइजर से और स्वच्छ पानी में हाथों की धुलाई है बेहद जरूरी जैसे स्लोगन लिखे पंपलेट चस्पा कर दिए गए हैं।
हमने लोगों को कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाने के लिए यह नया अभिनव प्रयास किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में भीड़ बढ़ जाती थी। उसे रोकना मुश्किल हो जाता था। लेकिन जगह को परिवर्तन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन के सेकंड फ्लोर कैंपस में यह जनसुनवाई के लिए कारगर इंतजाम किए गए हैं।
जिला कलेक्टर, अरविंद कुमार दुबे
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद