Post Top Ad
Saturday, June 11, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
राजस्थान
भारतीय युवा कांग्रेस के दो महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन बने दो युवा चेहरे।
भारतीय युवा कांग्रेस के दो महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन बने दो युवा चेहरे।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
राजस्थान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 9 जून 2022 को भारतीय युवा कांग्रेस हेतु कुछ अहम पदों की घोषणा की है। भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए नए पदाधिकारियों का चयन हुआ है। गर्व की बात यह है कि दो प्रमुख विभागों का नेतृत्व राजस्थान के अनिल कुमार मीणा और विकास यादव करेंगे। इसके अलावा राजस्थान से 6 युवाओं क्रमश: विजय सिंह राजू, मान सिंह राठौड़, सत्यवीर आलोरिया, दीनबंधु शर्मा, महीन खान व संजीता सिहाग को राष्ट्रीय सचिव के लिए नियुक्त किया है। अनिल कुमार मीणा को आर.टी.आई विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है और वहीं विकास यादव को युवा कांग्रेस के रिसर्च विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह निर्णय भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. एवं राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा के सुझाव पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से विचार विमर्श के बाद लिया गया है। राजस्थान में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए एवं मीणा और यादव समाज को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में और सशक्त बनाने के लिए इन दो कर्मठ युवा नेताओं का चयन करना पार्टी के शीर्ष नेताओं का यह एक महत्वपूर्ण फैसला है। डॉ. अनिल कुमार मीणा राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना तहसील के नयावास गांव से ताल्लुक रखते हैं, वहीं विकास यादव अलवर जिले के मुंडावर तहसील के गांव खानपुर अहीर निवासी हैं। दोनों ही दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कद्दावर छात्र नेता रहे हैं और कांग्रेस पार्टी से काफी लंबे अरसे से जुड़ाव एवं वैचारिक स्पष्टता इन्हें दूसरे युवा नेताओं से खास बनाती हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद