Post Top Ad
Saturday, June 11, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
राजस्थान
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने डॉ. अनिल कुमार मीणा को दिया तोहफा।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने डॉ. अनिल कुमार मीणा को दिया तोहफा।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
राजस्थान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर से डॉ. अनिल कुमार मीणा को भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट का राष्ट्रीय चेयरमैन की जिम्मेदारी देकर विश्वास जताया है। राइट टू इनफार्मेशन एक्ट (आरटीआई) जिसे कांग्रेस पार्टी ने लागू किया था। कांग्रेस पार्टी यह जानती थी आरटीआई कानून के लागू होने से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी को ही होगा, लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी ने इसे लागू किया। कांग्रेस पार्टी की सोच देश में शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेहीता, सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो एवं शासन में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, सोच के साथ यह कानून लागू किया गया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ भारतीय जनता पार्टी को देश की बागडोर मिलती है तो वह सबसे पहले इस कानून में समय-समय पर परिवर्तन करके कमजोर बनाने का काम किया है ताकि देश का आम जन सरकारी कामकाज में हुए भ्रष्टाचार, अनियमितताएं कमजोर गुणवत्ता के ऊपर सवाल ना उठा सके। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु कांग्रेस पार्टी को उभारने में आरटीआई डिपार्टमेंट एक संजीवनी के तौर पर रामबाण साबित होगा। इसी तर्ज पर उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से विचार-विमर्श करके इस डिपार्टमेंट का गठन का सुझाव रखा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस सुझाव को मानते हुए अपनी अंतिम मुहर लगाते हुए भारतीय युवा कांग्रेस में आरटीआई डिपार्टमेंट का गठन हुआ। जिसके राष्ट्रीय चेयरमैन राजस्थान प्रदेश से आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले डॉ. अनिल कुमार मीणा के कंधों पर यह जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. अनिल कुमार मीणा राजस्थान एवं दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति में कद्दावर नेता रह चुके हैं। संगठन में लंबे समय से एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश स्तर कई जिम्मेदारियां संभालने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय चेयरमैन की जिम्मेदारी पर आजमाया है। डॉ. मीणा ने बताया कि आरटीआई डिपार्टमेंट को देश के कोने-कोने तक मजबूत किया जाएगा ताकि देशभर में प्रशासनिक स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार, अनियमितताएं एवं सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में गिरावट पर लगाम लगाई जा सके, जो देश के लिए सबसे बड़ी सेवा साबित होगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद