लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं लोग - सांसद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 11, 2022

लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं लोग - सांसद।

लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं लोग - सांसद।

  • जरूरतमंदों को लाभानिवत करने हेतु भारत सरकार ने लागू की हैं योजनाएं - डॉ. राम शंकर कठेरिया।

लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं लोग - सांसद।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। भारत सरकार व प्रदेश सरकार की चल रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट में सांसद लोकसभा डॉ. राम शंकर कठेरिया द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण के समय सांसद द्वारा लाभार्थियों से योजनाओं द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा जरूरतमंद लोगों को कई प्रकार की लाभकारी योजनाओं को लागू कर आम जनमानस को लाभ प्रदान किया जा रहा है। योजनाओं को आप सभी तक पहुंचाने में जनपद के अधिकारी गण तत्पर रहते हैं। योजनाओं से सम्बंधित यदि किसी भी आम जनमानस को कोई भी समस्या हो तो आप उस योजना से संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। सभी अधिकारी गण समस्याओं के निराकरण को तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं की गोद भराई एवं एक बच्चे को अन्नप्राशन करवाया गया। इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लेपटॉप वितरित किए गए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 5 लाभार्थी, आयुष्मान योजना के 05 लाभार्थी, बाल सेवा योजना के 05 लाभार्थी के साथ-साथ कई अन्य योजनाओं के 05-05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदस्य विधान परिषद प्राशु दत्त द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि कन्नौज रिया शाक्य, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व अन्य जनप्रतिनिधि व संबन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं लोग - सांसद।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...