Post Top Ad
Thursday, July 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
पति ने नहीं खाया खाना तो पत्नी ने क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर किया अधमरा, खाना खाए बिना सो गया था पति, लगे 15 टांके।
पति ने नहीं खाया खाना तो पत्नी ने क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर किया अधमरा, खाना खाए बिना सो गया था पति, लगे 15 टांके।
राजस्थान। बीकानेर में पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्साई बीवी ने क्रिकेट के बैट से पीट-पीट कर पति को अधमरा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पति और उसके परिजनों के खिलाफ ही एकतरफा कार्रवाई की, जिसका लोगों ने विरोध किया। इस घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। खाना खाए बगैर पति का सो जाना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि नाराज पत्नी ने सोए हुए पति को क्रिकेट खेलने के बैट से धुन डाला। पिटाई इतनी जबरदस्त की कि पति के सिर पर एक दर्जन से ज्यादा टांके लगाने पडे़। इतना ही नहीं आस पड़ोस के लोगों और पति के घरवालों के एक बार छुड़ा देने के बाद भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने छीना हुआ बैट मांग कर अधमरे पडे़ पति पर दोबारा हमला कर डाला।
पीड़ित पति के परिजनों का आरोप है कि महिला के खिलाफ पति की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस पत्नी की तरफ से पति और उसके पडोसियों के खिलाफ दर्ज करवाए छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार करने के लिए धमका रही है। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ पीड़ित पति के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बीकानेर के एसपी से इंसाफ करने की गुहार लगाई है।
पीड़ित पति के परिजनों का कहना है कि वो सो रहा था, तभी पीछे से उस पर हमला किया गया, कम से कम 15 टांके आए हैं, वीडियो प्रूफ है मेरे पास, कोई भी पुलिस वाला एक्शन नहीं ले रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस वालों ने कुछ नहीं कहा, अभी तक कुछ एक्शन नहीं लिया, तुरंत हमारे ऊपर केस हुआ है, हमारे ऊपर व्यास कॉलोनी थाने में केस हुआ है, चार भाइयों का नाम आया है, चार पड़ोसी का नाम आया है, ये सिर फूटा हुआ ये वीडियो बना हुआ झूठ थोडे ही है, या लेडीज को इजाजत है मर्डर करने की।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद