Post Top Ad
Thursday, July 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रीवा
बेटा नहीं होने पर मांगी मन्नत, 3 बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा तो मंदिर में युवक की दे दी बलि।
बेटा नहीं होने पर मांगी मन्नत, 3 बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा तो मंदिर में युवक की दे दी बलि।
रीवा। जिले में नरबलि का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन बेटियों के पिता ने बेटा होने की मन्नत पूरी होने पर एक युवक की बलि दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में उसने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। यह मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत बेढौवा गांव का है। प्राचीन फूलमती माता मंदिर की चौखट पर 6 जुलाई को एक युवक की लाश मिली थी। इस युवक की गर्दन पर पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। सुबह गांव के लोगों ने मंदिर में लाश देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचने के बाद बैकुंठपुर पुलिस ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सिरमौर एसडीओपी नवीन तिवारी अपने साथ एफएसएल यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को लेकर वहां पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल में एक कुल्हाड़ी बरामद हुई। मृतक ने काले रंग की जींस पैंट पहनी थी, जबकि शर्ट शव के पास रखी मिली। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की भी मदद ली गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस बीच मृतक की पहचान क्योटी गांव के 18 वर्षीय दिव्यांश कोल रूप में की गई। जांच के बाद पता चला कि यह नरबलि का मामला है।
एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि 32 वर्षीय रामलाल प्रजापति ने मन्नत पूरी होने पर नरबलि दी। पूछताछ में आरोपी रामलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं, उसने देवी से मन्नत मांगी थी कि अगर उसे बेटा होता है तो वो नरबलि देगा। जब तीन बेटियों के बाद घर में बेटा पैदा हुआ तो उसे मन्नत के मुताबिक एक युवक की बलि देनी थी, वह किसी लड़के की तलाश कर रहा था। वारदात के दिन वह युवक उसे बकरियां चराते हुए मिल गया। सुनसान पाकर वह युवक को अपने साथ बेढ़ौआ गांव स्थित देवी मंदिर ले आया और कुल्हाड़ी से गला काटकर बलि दे दी, इसके बाद वह फरार हो गया। आरोपी तंत्र-मंत्र और गांव में झाड़-फूंक भी करता है। इससे पहले भी वह मंदिर में हाथ काट कर खून चढ़ा चुका है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर घटना के अन्य कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रीवा
Share This
About Ghatak reporter
रीवा
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रीवा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद