नशे में दारोगा जी ने खोया अपना आपा, बैंक ऑफिर की पिटाई कर तान दी सर्विस रिवॉल्वर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 14, 2022

नशे में दारोगा जी ने खोया अपना आपा, बैंक ऑफिर की पिटाई कर तान दी सर्विस रिवॉल्वर।

नशे में दारोगा जी ने खोया अपना आपा, बैंक ऑफिर की पिटाई कर तान दी सर्विस रिवॉल्वर।

नशे में दारोगा जी ने खोया अपना आपा, बैंक ऑफिर की पिटाई कर तान दी सर्विस रिवॉल्वर।

उत्तर प्रदेश। बलरामुपर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर दरोगा ने युवक पर पिस्तौल तान दी। युवक डरा सहमा माफी मांगकर अपनी जान की दुहाई मांग रहा है, लेकिन दरोगा उस पर जोर जबरदस्ती कर रहा है। इस घटना के संज्ञान में आने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है। जिले की हर्रैया थाने में तैनात दारोगा अरुण गौतम बाइक से पीपल तिराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान दारोगा की बाइक मोहित कुमार दीक्षित नाम के युवक से टकरा गई, जिसमें दारोगा को चोटें भी आई। गुस्साए दारोगा ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी और उस पर सर्विस रिवाल्वर भी तान दी।

युवक ने दारोगा को इलाज के पैसे भी दिये, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि दारोगा नशे में था और जिस युवक की बाइक से उसका एक्सीडेंट हुआ वो बंधन बैंक में रिलेशनशिप ऑफिर रिकवरी के पद पर तैनात है। इस घटना के बाद युवक इतना डर गया है कि वो कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। एएसपी ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए दारोगा पर कार्रवाई की बात कही है। इस मामले की जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

नशे में दारोगा जी ने खोया अपना आपा, बैंक ऑफिर की पिटाई कर तान दी सर्विस रिवॉल्वर।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...