Post Top Ad
Saturday, July 23, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दुनिया
31 साल की प्रेमिका ने 22 साल के प्रेमी को 100 फीट की ऊंचाई से दिया धक्का, दोनों ने जमकर पी थी शराब।
31 साल की प्रेमिका ने 22 साल के प्रेमी को 100 फीट की ऊंचाई से दिया धक्का, दोनों ने जमकर पी थी शराब।
एक कपल छुट्टियां मनाने विदेश गया, वहां उन्होंने एक लग्जरी होटल में स्टे किया। रात में दोनों ने जमकर शराब पी, इसी बीच गर्लफ्रेंड की अपने बॉयफ्रेंड से बहस शुरू हो गई। उसने बॉयफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया। बात इतनी बढ़ी कि गर्लफ्रेंड ने उसे होटल की बालकनी से नीचे धक्का दे दिया। 100 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद बॉयफ्रेंड की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने अपना बयान दर्ज करवाया।
एक खबरिया वैबसाइट के मुताबिक, कपल ब्रिटेन का रहने वाला था। 22 साल के पेग्राम रीस अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड मैरी मेयर्स संग तुर्की घूमने गए थे। वहां उन्होंने एक फाइव स्टार होटल बुक किया और साथ रहने लगे। लेकिन 19 जुलाई को पेग्राम का शव होटल के बिल्डिंग के नीचे मिला, वो करीब 100 फीट ऊंचाई पर स्थित अपने कमरे से गिर गए थे, जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जांच के लिए पुलिस जब पेग्राम के कमरे में गई तो उन्हें वहां खून के धब्बे मिले। तब मैरी ने खून के धब्बों के बारे में अलग-अलग कहानियां बताईं। वहीं, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले कपल ने खूब शराब पी थी। मैरी इतनी नशे में थी कि उन्हें होटल के कर्मचारी पकड़कर कमरे तक ले गए थे, इसके कुछ देर बाद पेग्राम की लाश मिली।
अभियोजकों ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया कि मैरी ने पेग्राम पर आरोप लगाया कि उसका दूसरी लड़की से अफेयर था। मैरी ने उसपर धोखा देने का आरोप लगाया और बहस करने लगी। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी कि उसने पेग्राम को बालकनी से धक्का दे दिया, नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। मैरी पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगा, हालांकि मैरी ने आरोप से इनकार किया है। मैरी का दावा है कि अपनी मौत से एक दिन पहले पेग्राम ने खुद उसे बालकनी से नीचे फेंकने की धमकी दी थी। मैरी ने यह भी दावा किया कि पेग्राम ब्रिटेन में एक ड्रग किंगपिन था, जो उसे बदनाम करने के प्रयास में था। वहीं, पुलिस ने कहा है कि मैरी ने क्राइम सीन को डिस्टर्ब करने की कोशिश की थी। दोषी पाए जाने पर मैरी को 24 साल जेल में बिताने होंगे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दुनिया
Share This
About Ghatak reporter
दुनिया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद