Post Top Ad
Sunday, July 10, 2022
Home
अपराध
खरगोन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रोड शो में जेबकतरों ने कई नेताओं की काटी जेब, मंडी व्यापारी की जेब से उड़ाए 45 हजार।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रोड शो में जेबकतरों ने कई नेताओं की काटी जेब, मंडी व्यापारी की जेब से उड़ाए 45 हजार।
खरगोन। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के रोड शो के दौरान भाजपा नेताओं की जेब कट गई। भाजपा नेता और मंडी व्यापारी के 45 हजार रुपए जेबकतरों ने पार कर दिए। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच जेबकतरों को पकड़ लिया। उनके पास से 45 हजार कैश और एक कार जब्त की गई है। अन्य जेबकतरों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बड़वाह में रोड शो करने आए थे।
जानकारी के मुताबिक, खरगोन जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बड़वाह में नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रोड शो कर रहे थे। इस दौरान भीड़ जुटने के चलते जेबकतरों ने कई नेताओं की जेब काट ली। हालांकि एक मंडी व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता के अलावा अन्य किसी नेता ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। मौलाना आजाद मार्ग बडवाह के रहने वाले सब्जी मंडी व्यापारी 28 वर्षीय अजय वर्मा निकाय चुनाव की रैली में शामिल होने पहुंचे थे। रोड शो में भीड़ के बीच जेबकतरों ने अजय वर्मा की जेब से पैन कार्ड और 45 हजार रुपये पार कर दिए। वर्मा को धक्का लगा तो उन्होंने जेब में हाथ डालकर देखा तो रुपए की थैली गायब थी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग करते हुए महेश्वर रोड रेलवे क्रासिंग पर एक कार को रोका, जिसमें 6 लोग सवार थे। एक व्यक्ति पुलिस को देख कार से उतरकर भाग गया। संदेह होने पर कार सवार लोगों से पुछताछ की गई। उन्होंने चुनावी रैली में जेब से पैसे पार करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। भाजपा नेता अजय वर्मा का कहना है कि मेरी जेब कट हो गई थी, जिसका आवेदन दिया था। पुलिस ने पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मैंने एफ़आईआर करा दी है।
Tags
# अपराध
# खरगोन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद