मां के देहांत के बाद पिता ने लूटी नाबालिग की इज्जत, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामा को बताई आपबीती तो खुला राज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 10, 2022

मां के देहांत के बाद पिता ने लूटी नाबालिग की इज्जत, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामा को बताई आपबीती तो खुला राज।

मां के देहांत के बाद पिता ने लूटी नाबालिग की इज्जत, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामा को बताई आपबीती तो खुला राज।

मां के देहांत के बाद पिता ने लूटी नाबालिग की इज्जत, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामा को बताई आपबीती तो खुला राज।

राजस्थान। 16-17 साल की नाबालिग से पिछले डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहे आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मां के देहांत के बाद नाबालिग अपने पिता के साथ रह रही थी। कुछ समय तो सब सही चलता रहा, लेकिन पिछले डेढ़ साल से आरोपी पिता बच्ची के साथ जबरन बलात्कार करता रहा। पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई को नाबालिग ने अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में एक रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वे कुल तीन भाई बहन हैं, 3-4 साल पहले मां का देहांत हो जाने के बाद उसकी बड़ी बहन दादी के पास, छोटा भाई ननिहाल में ओर वह पिता के पास गांव में रहने लगी। उस समय उसकी उम्र 13 साल थी। 

कुछ समय तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, अब करीब डेढ़ साल से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया और दादी और मामा को बताने को कहा तो उसके पिता ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर की वजह से वह सब सहती रही। उसके पिता उसे कभी अपने मामा और दादी के पास भी नहीं भेजता था। अबकी बार उसका मामा उसे पिता के यहां से ले गया, तब उसने हिम्मत कर सारी बात अपने मामा को बता दी।

एसपी के मुताबिक, रिपोर्ट पर थाना पल्लू पर पोक्सो एक्ट एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसआई द्वारा शुरू किया गया। पीड़िता की उम्र इस समय 16-17 साल है और वह सातवीं तक पढ़ी हुई है। अनुसंधान अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई कर 72 घंटों के अंदर आरोपी पिता को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

मां के देहांत के बाद पिता ने लूटी नाबालिग की इज्जत, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामा को बताई आपबीती तो खुला राज।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...