Post Top Ad
Saturday, July 9, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी परिषद ने मनाया अभाविप स्थापना दिवस।
रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी परिषद ने मनाया अभाविप स्थापना दिवस।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी के द्वारा स्थापना दिवस का कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयम सराठे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती पूजन नगरछात्रा प्रमुख प्रांजल साहू एवं रिचा मेहरा द्वारा की गई। संगोष्ठी कार्यक्रम में बताया गया कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो हर समय राष्ट्र एवं समाज के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित के लिए हमेशा से मजबूती से खड़ा हुआ है जो कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। संघ के बलराज माधोक जी की अगुवाई में विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 74वां स्थापना दिवस सरस्वती विद्या मंदिर में संगोष्टी, देशभक्ति गीत, राष्ट्रभक्ति गीत एवं स्लोगन प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया। विद्यार्थी परिषद अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर संयम सराठे, जय यादव, अंत्योदय पांडेय, आदित्य दुबे, पुस्पेंद्र पाराशर, रवि साहू, प्रवीण परिहार, प्रदीप रजक, ऋषि श्रीवास्तव, सिद्धांत यादव, प्रांजल साहू, रिचा मेहरा, रेणु मेहरा, शीतल मेहरा, दीप्ति रजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद