Post Top Ad
Sunday, July 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, वार्ड क्रमांक 6 टाई होने के कारण पर्ची डाल कर निकाला रिजल्ट।
रायसेन/बरेली, नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, वार्ड क्रमांक 6 टाई होने के कारण पर्ची डाल कर निकाला रिजल्ट।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली नगर परिषद के 15 वार्डो के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किए गए जिसमें 11 वार्ड में भाजपा, 3 में कांग्रेस और एक निर्दलीय ने जीत का परचम लहराया। नगर परिषद के चुनाव परिणाम जानने के लिए सुबह से ही मतगणना केंद्र कन्या शाला के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों सहित समर्थकों का जनसैलाब देखने को मिला। वही जिले से भी पुलिस को पर्याप्त मात्रा में यहां पर बुलवाया गया था।
दूसरी और बरेली पुलिस भी सड़कों पर नागरिकों को सड़कों से हटाती और मशक्कत करते देखी गई। मतगणना केंद्र पर वार्ड क्रमांक 6 के भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना के समय बराबरी पर रहे। हार-जीत का परिणाम निकालने के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नाम लिखकर कांच की बरनी में डाली, जहां पर एक बालिका से पर्ची उठवाई गई तो भाजपा प्रत्याशी एक मत से विजय घोषित किए गए।
नगर परिषद में फिर एक बार भाजपा ने जीत का परचम लहराया, कांग्रेस फिर नगर परिषद चुनाव में पिछड़ी देखी गई। मौके पर पूर्व भाजपा विधायक की मौजूदगी रही, लेकिन वर्तमान विधायक मौके से नदारद रहे। भाजपा के 11 पार्षदों का विजय तिलक और तीन कांग्रेस के पार्षदों सहित एक निर्दलीय ने विजय जुलूस निकाला। नगर परिषद के चुनाव में अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद इस बार भाजपा में मतभेद के चलते कांग्रेस बाजी मार ले, लेकिन ऐसा संभव ना हो सका और फिर भाजपा ही सिरमोर रही। अब देखना यह है कि बहुमत में आए भाजपा के पार्षदों में से ओबीसी के पार्षद को अध्यक्ष बनाना है। यहां पर अध्यक्ष पद के दो दावेदार वार्ड क्रमांक 7 से हेमंत चौधरी और वार्ड क्रमांक 6 से ठाकुर सिंह के बीच मुकाबला होना है। ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो पार्षद ही आने वाले दिनों में तय करेंगे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद