Post Top Ad
Sunday, July 17, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुहाने सफर के बीच अधूरे निर्माण से होगी परेशानी।
UP, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुहाने सफर के बीच अधूरे निर्माण से होगी परेशानी।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। चित्रकूट से लेकर इटावा तक बनकर तैयार हुए 296 किलोमीटर के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में औरैया जिले से इटावा सीमा के बीच अभी कई काम अधूरे पड़े हैं। टोल प्लाजा पर भवन निर्माण से लेकर सर्विस रोड, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम धीमा है। चढ़ने और उतरने वाले स्थानों पर संकेतक नहीं लगे हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री ने इस एक्सप्रेसवे का जालौन जिले से उद्घाटन कर दिया है। अभी इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोगों में इसके शुरू होने से इस बात को लेकर खुशी है कि जहां उन्हें सुगम सफर का रास्ता मिला है वहीं आगे चलकर विकास के रास्ते खुलेंगे। हालांकि पहले दिन इस पर लोग सफर करते नजर नहीं आए।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में औरैया के मिहौली (करमपुर) के पास से चढ़ने के लिए रास्ता दिया गया है। यहां से करीब पांच सौ मीटर उत्तर दिशा में चलने के बाद टोल के आगे से जालौन और इटावा जाने के लिए टर्न दिए गए हैं। मगर यहां पर संकेतक लगे नहीं नजर आए। इससे लोगों को कुछ परेशानी भी होगी।
एक्सप्रेसवे के किनारे-किनारे जलनिकासी के लिए बनाए गए सूटड्रेन और अंडरपास के शोल्डर पर कई जगह काम अधूरा पड़ा है। यहां पर मिट्टी तो डाली गई है, पर पत्थर व सीसी का निर्माण नहीं हो सका है। बारिश में मिट्टी बहकर अंडरपास में ही जाने का डर है। इससे जहां कटान होगा, उसके साथ ही गांव के सर्विस रोड पर मिट्टी पहुंचेगी।
औरैया सीमा में बने टोल पर अभी काफी काम अधूरा है। भवन निर्माण के साथ ही टोल पर फिनिशिंग (परिसज्जा) का काम चल रहा है। इसके साथ ही औरैया से लेकर इटावा जाने वाले रास्ते में कई किलोमीटर तक स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगी हैं।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद