Post Top Ad
Monday, July 25, 2022
Home
अपराध
गुजरात
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
युवक ने छात्रा की पीठ में घोंपा चाकू तो भड़क गए गांववाले, युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर लाठी-डंडों से पीटा।
युवक ने छात्रा की पीठ में घोंपा चाकू तो भड़क गए गांववाले, युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर लाठी-डंडों से पीटा।
गुजरात। पाटन जिले की सरस्वती तहसील में 2 दिन पहले एक व्यक्ति ने स्कूली छात्रा की पीठ में छुरी घोंप दी थी। इसके बाद छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। वहीं गांव के लोगों ने आरोपी हमलावर को पेड़ पर रस्सी से बांधकर बरगद के पेड़ पर उल्टा लटकाकर लाठी डंडों से पीटा। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पाटन जिले के सरस्वती तहसील के वहाणा गांव में छात्रा पर चाकू से हमला करने के एक आरोपी को गांव के लोगों ने ही सजा देने का फैसला कर लिया। पुलिस में केस दर्ज कराने के बाद गांव के लोग आरोपी को पकड़ लाए और बरगद के पेड़ के नीचे पहले पैरों को रस्सी से बांधा और फिर पेड़ से उल्टा लटका दिया।
इसके बाद गांव के लोगों ने उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। कुछ लोग आरोपी को पुलिस के हवाले करने की बात करते रहे तो कुछ यहीं फैसला कर देने की बात करते रहे। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को एक लड़की स्कूल जा रही थी, उसी दौरान जीवन नाम के आरोपी ने छुरी से हमला कर दिया था। फरियादी की ओर से केस दर्ज कराया गया था। इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश और असंतोस था। कुछ लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट की है, जिसका वीडियो सामने आया है। जो भी कसूरवार पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# गुजरात
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद