Post Top Ad
Friday, July 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से रातों-रात किया गया पक्का अतिक्रमण।
रायसेन/बरेली, प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से रातों-रात किया गया पक्का अतिक्रमण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। प्रशासनिक अधिकारियों का कमाल देखो कि रातों-रात उनकी ही मिलीभगत से पार्क के पीछे पहले सीमेंटेड खंबे लगाए गए और रात 12.00 बजे के बाद आवासीय निवास स्थान निर्मित करवा दिए। अब सवाल यह उठता है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ही जब पक्का अतिक्रमण हो तो उसे रोकने वाला कौन है। अतिक्रमण होने से पहले एसडीएम प्रमोद गुर्जर और नगर परिषद सीएमओ संतोष रघुवंशी को इस संबंध में जानकारी दी गई थी, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते इस अतिक्रमण को नहीं रुकवाया जा सका। स्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग के पक्के निवास स्थानों के सामने से निकली सड़क से लगवा कर पक्का अतिक्रमण करवा दिया गया। वहीं पास में पटवारी का निवास स्थान भी मौजूद है, उसके बाद भी हस्तक्षेप करना मुनासिब नहीं समझा गया। जब शासकीय भूमि और शासकीय निवास स्थान के सामने अतिक्रमण होने लगे तो अन्य सड़कों और चौक चौराहों का क्या होगा। इस बात का अंदाजा वर्तमान में करवाए गए अतिक्रमण को देखकर लगाया जा सकता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद