Post Top Ad
Saturday, July 16, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पिता ने बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो गला काटकर की हत्या।
पिता ने बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो गला काटकर की हत्या।
उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद में पिता ने अपनी बेटी का गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी को घर पर किसी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। रात में सोते समय पिता ने लोहे की आरी से उसका गला काट दिया। पुलिस से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। अपना गुनाह छिपाने के लिए मृतका के पिता ने पड़ोसियों को बताया कि उसकी बेटी ने खुदकुशी की है। पुलिस ने जब शव को ध्यान से देखा तो गला कटा हुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि लड़की की हत्या हुई। पुलिस ने जब सख्ती से लड़की के पिता से पूछताछ की तो हत्या का पता चला। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी को किसी युवक के साथ गलत हरकत करते हुए देख लिया था, जिसके बाद उसे नींद नहीं आई और बेचैन रहा। इसके बाद गुस्से में उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, 18 साल की लड़की की हत्या की उन्हें सूचना मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया। फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में मदद कर रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद