Post Top Ad
Monday, July 25, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देवास
धर्म
मध्य प्रदेश
श्रावण मास के दूसरे सोमवार शिवालयों में भक्तों का लगा सैलाब, भक्तों ने किए भोलेनाथ के दर्शन।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार शिवालयों में भक्तों का लगा सैलाब, भक्तों ने किए भोलेनाथ के दर्शन।
देवास। कन्नौद में श्रावण माह के दूसरे सोमवार को नगर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रंगार किया गया, जहां सुबह से देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का भगवान भोलेनाथ के विभिन्न रूपों का दर्शनों के लिए लगा रहा तांता। नगर के प्राचीन केदारेश्वर महादेव मंदिर, श्री महामृत्युंजयस्वर महादेव, पंचमुखी महादेव, पिपलेश्वर महादेव, तालाब स्थित बड़केश्वर महादेव को विशेष श्रंगार किया गया, जहां सुबह से लेकर देर रात्रि तक भक्तों का तांता लगा रहा। प्राचीन केदारेश्वर मंदिर में आर्चाय आर्दश गुरूजी के सानिध्य मे 14वें वर्ष भी श्रावण मास में 1 माह तक चलने वाले विशेष रुद्राभिषेक जलाभिषेक में बड़ी संख्या में भक्तगण भगवान केदारेश्वर के विभिन्न रूपो का दर्शन कर लाभ ले रहे हैं। वही प्रतिदिन विशेष श्रंगार भी किया जा रहा है तथा आरती के पश्चात प्रतिदिन अलग-अलग तरह के प्रसाद का वितरण भक्तों को किया जा रहा है। शाम होते ही नगर के सभी शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा जो क्रम देर रात्रि तक चलता रहा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देवास
# धर्म
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देवास,
धर्म,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद